4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक पर बैठी मां की मौत, बेटा और बड़ी बहू घायल

बाइक पर सवार होकर मां और भाभी को ले जा रहा था युवक, हादसे में मां की मौत से घर व परिजन में पसरा मातम

less than 1 minute read
Google source verification
Dead body

Dead body

अंबिकापुर. लखनपुर के ग्राम जजगा-डोकरनाला मोड़ के पास रविवार की दोपहर अंबिकापुर से जा रही राजधानी बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मां-बेटा और बहू घायल हो गए।

तीनों को इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने मां की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा निवासी उमाराज महंत रविवार की दोपहर अपनी मां 50 वर्षीय कांति दास व भाभी खुशबू के साथ बाइक से उदयपुर जा रहा था। दोपहर एक बजे रास्ते में जजगा स्थित डोकरनाला मोड़ के पास अंबिकापुर से जा रही राजधानी बस क्रमांक सीजी 14 जी-1152 ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में सड़क पर गिरकर तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से संजीवनी 108 से तीनों को इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां चिकित्सकों ने कांति दास की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान शाम 6 बजे उसकी मौत हो गई। वहीं देवर-भाभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।