11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोलेरो से आमने-सामने भिड़ंत में पिकअप ड्राइवर की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्राम दूरती स्थित शिवमंदिर के पास हुआ हादसा, बोलेरो ड्राइवर का अस्पताल में चल रहा इलाज

2 min read
Google source verification
Bolero accident

Bolero

जरही. बनारस मार्ग पर ग्राम दूरती में शिव मंदिर के पास रविवार की रात बोलेरो व टमाटर से लदे पिकअप में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बोलेरो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी-9800 का चालक मनोज गोंड़ उम्र 35 वर्ष रविवार की रात अंबिकापुर से टमाटर लोड कर सब्जी मंडी बनारस जा रहा था। रात लगभग 10.30 बजे अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित ग्राम दूरती में शिव मंदिर के पास मरहट्टा से वापस जरही आ रही बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 एडी 0829 से भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और पिकअप चालक मनोज गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो जरही के रविंद्र जायसवाल की बताई जा रही है।


इधर पिकअप की टक्कर से एक घायल
रविवार की रात लगभग 10.15 बजे हुई दूसरी घटना में एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जरही शक्तिनगर निवासी अशोक केंवट की बाइक को तेल खत्म हो जाने के कारण वह बाइक को धक्का लगाते हुए पत्नी व बच्चे के साथ वापस जरही की तरफ आ रहा था।

तभी बंशीपुर में अंबिकापुर की ओर से आ रही पिकअप वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अशोक को पीछे से टक्कर मार दी एवं वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। इससे अशोक गंभीर रुप से घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।