अंबिकापुर

Elephants hovoc: 35 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, तोड़ डाले 2 घर, रौंद दिए आलू समेत अन्य फसल

Elephants hovoc: हाथियों के रिहायशी इलाके में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत, खेत में लगी फसलों को रौंदे जाने से ग्रामीणों को हुआ नुकसान, वन विभाग कर रहा है निगरानी
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2024, 8:54 PM IST
Elaphants havoc
Elephants in field

सीतापुर। सीतापुर क्षेत्र के जंगलों में 35 सदस्यीय हाथियों का दल रात से विचरण कर रहा है। शावकों समेत नर, मादा का यह 35 सदस्यीय दल घरों के अलावा फसलों को काफी नुकसान (Elephants hovoc) पहुंचा रहा है। हाथियों ने 2 ग्रामीणों के घर तोडऩे के अलावा अरहर व आलू की फसल को रौंद डाला। जंगल में हाथियों की मौजूदगी देखते हुए वन अमला इन पर नजर रखे हुए है। इस दौरान लोगों को जंगलों में जाने एवं हाथियों से दूर रहने को कहा जा रहा है।

सीतापुर वन परिक्षेत्र के जंगलों में 35 सदस्यीय हाथियों का दल विचरण कर रहा है। विचरण के दौरान हाथियों ने 2 मकान एवं अरहर, आलू समेत अन्य फसलों (Elephants hovoc) को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने ग्राम शिवनाथपुर के सुकरु पिता पुस्तम के घर एवं फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

Elephants broken house

इसके अलावा ग्राम कानापारा में रामसाय एक्का, अंजलुस एक्का एवं इंदर एक्का के मकान समेत लिनुस मिंज एवं तेज कुजूर के खेतों में लगी अरहर की फसल को नुकसान पहुंचाया है। जंगल में हाथियों के विचरण (Elephants hovoc) को लेकर वन अमला पूरी तरह सतर्क है।

Elephants hovoc: हाथियों से दूर रहने की अपील

वन विभाग के अधिकारी लोगों को जंगल जाने एवं हाथियों से दूर रहने की अपील कर रहे हंै। ताकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान से बचा जा सके। पूरी रात मकान (Elephants hovoc) एवं फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद हाथियों का दल ग्राम ललितपुर के बीजाटिहली पहाड़ में डटा हुआ है। वन विभाग का मैदानी अमला हाथियों के दल पर नजर जमाए हुए है।

दहशत में जीने को मजबूर हैं लोग

जंगलों में हाथियों के भ्रमण से लोग दहशत (Elephants hovoc) में जीने को मजबूर हंै। जंगल से सटे गांव के लोग हाथियों से बचाव के लिए रतजगा करने को मजबूर है। जंगली हाथियों से लोग इस कदर दहशत में आ गए हैं कि मजबूरी में उन्हें गांव छोडक़र सुरक्षित जगहों पर पलायन करना पड़ रहा है, ताकि जान-माल के नुकसान से अपना एवं अपने परिवार को बचा सके।

Updated on:
27 Dec 2024, 8:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत