8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Elephants hovoc in CG: 12 हाथियों ने 19 किसानों की रौंद डाली फसलें, खदेडऩे के लिए ग्रामीणों ने पटाखे फोड़े, गुलेल से लगाया निशाना

Elephants hovoc in CG: हाथियों द्वारा आए दिन किसानों की फसलों को रौंदकर पहुंचाया जा रहा नुकसान, टार्च व लाइट लेकर फसल बचाने निकला ग्रामीणों का हुजूम, बिदके हाथियों ने कई बार ग्रामीणों को भी दौड़ाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Sep 2024, 8:30 PM IST

Elephants hovoc in CG

Elephants in Udaypur

उदयपुर. Elephants hovoc in CG: सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत गांवों में 8 सितंबर से 12 हाथियों का दल उत्पात (Elephants hovoc in CG) मचा रहा है। इसी बीच हाथियों ने क्षेत्र के 19 किसानों की फसलें रौंद डालीं। ग्रामीणों ने भी उन्हें खदेडऩे पटाखे फोड़े और गुलेज से उनपर निशाना लगाया। इस बीच बिदके हाथियों ने कई बार ग्रामीणों को ही दौड़ा लिया। ऐसे में वे जान बचाकर भागने का विवश हुए।

उदयपुर वन परिक्षेत्र के गांवों में हाथियों की धमक से ग्रामीणों में भय का वातावरण है। इसी कड़ी में मंगलवार की देर शाम 7 बजे हाथियों का दल कलेश्वर पारा के नजदीक पहुंचा और ग्रामीणों के धान व अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू किया।

अंधेरे में हाथी आगमन की सूचना पर ग्रामीण टार्च मोबाइल लेकर अपनी खेती बचाने दौड़ पड़े। चारों तरफ से लोगों का झुंड व लाइट की रोशनी देखकर झुंझलाहट में हाथियों ने इधर से उधर दौडक़र फसलों को रौदना (Elephants crushed crops) शुरू कर दिया।

इस दौरान हाथियों को भगाने कोई पटाखा का उपयोग कर रहा था तो कोई गुलेल चला रहा था। इस बीच उग्र होकर हाथी भी कई बार लोगों को दौड़ाते नजर आए।

यह भी पढ़ें: Sandeep murder case: सर्व आदिवासी समाज ने अंबिकापुर से सीतापुर तक निकाली न्याय यात्रा

Elephants hovoc in CG: सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम

हाथियों द्वारा फसलों को रौंदे जाने व ग्रामीणों द्वारा हाथियों को खदेड़े जाने की सूचना पर वन अमला गांव में पहुंचा। वन विभाग की 15 से 20 लोगों की टीम अलग-अलग चौक चौराहों पर बेरिकेटिंग, रोड बंद कर ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिश करते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें: CG Liquor ban: लाठी-डंडा लेकर निकलीं महिलाएं, बोलीं- हडिय़ा-दारू छोड़ दो, अब बेचने-पीने पर लगेगा 5 हजार का जुर्माना

ग्रामीणों पर समझाइश का नहीं पड़ा असर

वन विभाग की टीम ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने की समझाइश देती रही, परंतु कई लोग बात मानने को तैयार ही नहीं हुए।

सब हाथियों के अगल बगल टार्च लेकर दौड़ते रहे। इसी बीच एक दर्जन से अधिक किसानों की फसलों को हाथियों ने बुरी तरह से रौंदकर बर्बाद कर दिया।