अंबिकापुर

Encroachment on lands: राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की जमीनों पर एक धर्म विशेष के लोगों का कब्जा, SDM ने 7 को जारी किया नोटिस

Encroachment on lands: भाजपा पार्षद ने कमिश्नर से की थी मामले की शिकायत, पीडि़त पंडो समाज के लोगों ने एसपी से मिलकर की शिकायत, कहा- विरोध पर गाली-गलौज व जान से मारने की दी जाती है धमकी
2 min read
Encroachment on lands
Pando society people reached to complaint to SP (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मांजा के राजाकटेल में निवासरत पंडो समाज (राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र) की जमीन पर एक धर्म विशेष के करीब 2 दर्जन लोगों द्वारा कब्जा (Encroachment on lands) कर मकान बना लिए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले की शिकायत भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने 18 फरवरी को कमिश्नर से की थी। कमिश्नर ने 20 फरवरी को ही कलेक्टर को जांच के आदेश दिए थे। इस मामले में उदयपुर एसडीएम बन सिंह नेताम ने फिलहाल कब्जा करने वाले 7 लोगों को 5 मार्च को नोटिस जारी किया है। इधर पंडो समाज के अध्यक्ष सनमान पंडो के नेतृत्व में शुक्रवार को पीडि़तों ने एसपी से जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

एसपी को दी गई शिकायत में राजाकटेल निवासी पंडो समाज के लोगों ने कहा है कि वे अति विशेष संरक्षित जनजाति समाज से आते हैं। वे परिवार सहित कई पीढिय़ों से यहां पैतृक भूमि (Encroachment on lands) पर निवास करते आ रहे हैं तथा उनके जीवन-यापन का मुख्य आधार कृषि है।

Pando society people (Photo- Patrika)

उन्होंने कहा कि राजाकटेल में निवासरत एक धर्म विशेष के लोगों द्वारा उनकी पैतृक भूमि के दस्तावेजों में करीब 2 दर्जन लोगों द्वारा कूटरचना कर राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया गया है। जब वे उनसे भूमि पर किए गए कब्जे को खाली करने कहते हैं तो एक राय एवं संगठित होकर उन्हें जान से मारने की धमकी (Encroachment on lands) देते हुए जातिसूचक गाली दी जाती है।

उन्होंने कहा है कि गांव के कई पण्डो जाति के लोगों की काबिज काश्त भूमि पर भी उनके द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है जिस पर शासन (Encroachment on lands) द्वारा वन अधिकार पट्टा दिया जाना प्रस्तावित है।

Encroachment on lands: अपराध दर्ज करने की मांग

शिकायत कर्ताओं ने एसपी से मामले में आरोपियों के खिलाफ (Encroachment on lands) भारतीय न्याय संहिता एवं एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में लाल गुलाब, संजय, हीरामती, फुलसुन्दरी, रतियानो, विरोधन पण्डो, सलमान पण्डो, रतन पण्डो, दरोगा, शिवप्रसाद, मुन्ना, शिवचरण समेत पण्डो जनजाति के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Pando people talk with ASP (Photo- Patrika)

इन लोगों द्वारा किया गया है कब्जा

एसपी को दिए शिकायत पत्र में पण्डो जनजाति के लोगों ने कब्जा (Encroachment on lands) करने वालों के नाम भी लिखे हैं। इनमें जमील अहमद पिता गुलबहार, शकील अहमद पिता गुलबहार, शमीम अहमद पिता गुलबहार, गुलबहार अहमद, नसीम पिता सधुरन, खुर्शीद पिता मुबारक, कबीर पिता मुबारक, असलम पिता कबीर,

मोहम्मद जमील माता टुकली, खुरशीद पिता हुसैन, बाबर पिता हुसैन, मोहताब पिता जहुर, निसार, सुल्तान, रफीक, ताहिर, एनुल, बबलु खान पिता एनुल, सैनुल पिता ताहिर, हुसैन, हसन, सहाजन, शफीक, रज्जाक, परवेज आलम, इम्तियाज अंसारी पिता उसमान अंसारी, खुदबुद्दीन, असमो मोहम्मद अंसारी, कुर्बान समेत अन्य शामिल हैं।

Published on:
06 Mar 2026 07:15 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?