अंबिकापुर

Encroachment on pond: Video: शहर के भाथूपारा तालाब को पाटकर किया था कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, 12 एकड़ में से 2 एकड़ ही बची थी जमीन

Encroachment on pond: होटल संचालक ने पाटकर किया था कब्जा, निगम द्वारा जारी किए गए नोटिस के बाद भी नहीं हटाया कब्जा, 4 जेसीबी लगाकर हटाई गई मिट्टी और तोड़ी गई बाउंड्रीवाल

3 min read
Encroachment on pond
Administration, Nigam and police team on the spot (Photo- Video grab)

अंबिकापुर. शहर के तालाबों पर भू-माफियाओं की नजर है। लोग जल स्रोत को पाटकर अतिक्रमण कर रहे हैं। भाथूपारा स्थित पुराने तालाब पर किए गए अवैध कब्जे (Encroachment on pond) के खिलाफ मंगलवार सुबह नगर निगम और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। होटल पर्पल आर्किड के संचालक द्वारा तालाब के बड़े हिस्से को पाटकर बाउंड्रीवाल बना दिया था। कांग्रेस पाष्ज्र्ञद की शिकायत पर निगम ने नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा था, लेकिन होटल संचालक ने ध्यान नहीं दिया। इसी कड़ी में मंगलवार को बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर पाटी गई मिट्टी को हटाया गया। प्रशासन व निगम की टीम ने 4 बुलडोजर व डंपर लगाकर यह कार्रवाई की।

Bulldozer run on encroachment (Photo- Patrika)

शहर के रिंग रोड से लगे इस तालाब (Encroachment on pond) के पीछे होटल संचालक ने मिट्टी भरकर कब्जा कर लिया था। साथ ही तालाब के प्राकृतिक जल निकासी मार्ग को भी बाधित कर दिया गया था, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। मामले की शिकायत कांग्रेस पार्षद शुभम जायसवाल सहित वार्डवासियों ने निगम आयुक्त से की थी।

निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने संचालक मुकेश अग्रवाल को पूर्व में नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस के बावजूद कब्जा (Encroachment on pond) नहीं हटाने पर निगम ने सख्त कदम उठाया। मंगलवार को अमला मौके पर पहुंचा और 4 एक्सीवेटर व डंपर की मदद से भरी गई मिट्टी हटाने की कार्रवाई की गई।

तालाब का होगा सीमांकन

आयुक्त ने बताया कि तालाब की जमीन का सीमांकन राजस्व अमले द्वारा किया जाएगा। इसके बाद शेष अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तालाब के प्राकृतिक नाले (Encroachment on pond) को पाटना गंभीर मामला है, जिसे बहाल किया जाएगा।

Bulldozer run on encroachment (Photo- Video grab)

Encroachment on pond: सिकुड़ता जा रहा तालाब

भाजपा पार्षद आलोक दुबे के अनुसार, राजस्व रिकॉर्ड में भाथूपारा तालाब (Encroachment on pond) का रकबा 11 एकड़ 81 डिसमिल दर्ज है, लेकिन लगातार अतिक्रमण के कारण अब यह 2 एकड़ से भी कम रह गया है। उन्होंने तालाब की पूरी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। निगम आयुक्त ने बताया कि कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर शहर के सभी तालाबों का चिन्हांकन कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Encroachment collapsed (Photo- Patrika)

अतिक्रमण रोकने सौंदर्यीकरण

कलेक्टर ने पिछले बैठक में नगरीय क्षेत्रों में तालाबों में हो रहे अतिक्रमण (Encroachment on pond) पर सख्त निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि नगरीय क्षेत्र में तालाबों में अतिक्रमण रोकने के लिए सौंदर्यीकरण किया जाएगा, इस हेतु तालाबों का चिन्हांकन करें और कार्ययोजना तैयार कर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश नगर निगम की टीम राजस्व विभाग की टीम को दिए हैं।

Updated on:
28 Apr 2026 09:04 pm
Published on:
28 Apr 2026 08:54 pm
Also Read
View All
Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 5 अब भी फरार

Crime Against Women: पत्नी के हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, बेटे से सिर पर कराया पेशाब, एफआईआर के 5 दिन बाद टूटी पुलिस की नींद