अंबिकापुर

इंजीनियरिंग की छात्रा के उड़ गए होश जब मोबाइल के स्क्रीन पर देखा ये मैसेज

मोबाइल का लॉक खोलकर पढ़ा मैसेज तो भागी-भागी पहुंची थाने, पुलिस कर रही छानबीन
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2018, 9:17 PM IST
Girl student
Message on mobile

अंबिकापुर. इंजीनियरिंग कॉलेज लखनपुर की एक छात्रा के मोबाइल पर मंगलवार की दोपहर एक मैसेज आया। मैसेज पढ़ते ही उसके होश उड़ गए। उसके खाते से 98 हजार 891 रुपए किसी ने पार कर दिए थे। इसी बीच उसे ध्यान आया कि थोड़ी देर पहले ही उसने एसबीआई के अधिकारी को अपना खाता नंबर व एटीएम से संबंधित पूरी जानकारी दी थी।

उसे यह समझते देर न लगी कि जिसने उसे कॉल किया था वह फर्जी बैंक अधिकारी था। इसके बाद वह तत्काल गांधीनगर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।


अंबिकापुर के फुन्दुरडिहारी निवासी २१ वर्षीय गरिमा यादव पिता जनार्दन यादव इंजीनियरिंग कॉलेज लखनपुर की छात्रा है। मंगलवार की दोपहर छात्रा अपने घर में थी। इसी बीच उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने आपको भारतीय स्टैट बैंक का मैनेजर बताया। उसने कहा कि उसका खाता आधार से लिंकअप नहीं हुआ है।

यह सुनकर छात्रा उसके झांसे में आ गई। इसके बाद उसने छात्रा से उसका आधार बैंक खाते से लिंकअप करने खाता नंबर व एटीएम से संबंधित पूरी जानकारी ले ली। छात्रा इस बात से अनभिज्ञ थी कि वह ठगी का शिकार होने वाली है। कॉल करने वाले ने पूरी जानकारी लेने के बाद कॉल कट कर दिया।

छात्रा ने मोबाइल रखा ही था कि थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। छात्रा ने जब मैसेज पढ़ा तो उसके होश उड़ गए। उसके खाते से 98 हजार 891 रुपए का ट्रांजेक्शन हो चुका था।

इसकी जानकारी उसने अपने घर में दी। इसके बाद परिजनों के साथ गांधीनगर थाने पहुंची और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।


न दें किसी को अपनी निजी जानकारी
यदि कोई अज्ञात व्यक्ति कॉल कर आपके आधार, एटीएम व पैन कार्ड स ेसंबंधित कोई भी जानकारी मांगे तो भूलकर भी न दें। ऐसे में आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। बैंक मैनेजर बनकर ठगी के मामले आम हो चुके हैं। ऐसे में खुद सतर्क रहकर इससे बचा जा सकता है। यह ध्यान रखें कि कोई भी बैंक कॉल कर आपकी जानकारी नहीं लेता है।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन