27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : शादी में जाते पुलिया पर हो गई ये अनहोनी, युवक-युवती की दर्दनाक मौत, पत्नी और मासूम बेटा घायल

बाइक में सवार होकर पत्नी, मासूम बेटा व पड़ोस की युवती के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था युवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Jun 2018, 7:41 PM IST

Dead body of youth

Dead in road accident

अंबिकापुर. बलरामपुर जिले के गणेश मोड़ चौकी क्षेत्र निवासी एक युवक अपनी पत्नी, मासूम बेटा व पड़ोस की ही युवती के साथ मंगलवार की दोपहर शादी समारोह में शामिल होने बलरामपुर जा रहा था। रास्ते में वह कोइलकुदर नाला पर बने पुलिया पर पहुंचा ही था कि रफ्तार तेज होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई।

हादसे में चारों बाइक सहित पुलिया के नीचे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी व बेटे का इलाज चल रहा है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के गणेश मोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम भेदमी निवासी अमित नगेशिया पिता भगरु 35 वर्ष के बलरामपुर कलक्टोरेट से लगे गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर शादी थी। वह शादी समारोह में शामिल होने मंगलवार की दोपहर 2 बजे बाइक से जा रहा था।

उसके साथ पत्नी पूनम नगेशिया 35 वर्ष, बेटा आयुष 12 वर्ष तथा ग्राम ओमकारनगर निवासी सबिना एक्का पिता थॉमस एक्का 26 वर्ष भी बाइक पर बैठे थे। चारों ग्राम ओमकारनगर में ही स्थित कोइलकुदर नाला पुलिया पार कर ही रहे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबदस्त थी कि सभी करीब पुलिया से 25 मीटर दूर घिसटते हुए नीचे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से सबिना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी व बेटा भी घायल हो गए।


पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही गणेश मोड़ चौकी प्रभारी आरएल टूंडे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने सबिना व अमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि पूनम व आयूष का उपचार जारी है। पुलिस ने पीएम पश्चात शव उनके परिजनों को सौंप दिया। इधर पति की मौत से पत्नी व बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग