अंबिकापुर

Video: सरकारी दुकान से बेची जा रही नकली शराब, निष्कासित कर्मचारी ने वायरल किया मिलावट का वीडियो, आप भी देखें..

Mixing liquor: शहर के गाड़ाघाट स्थित सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी ही करते हैं मिलावट, शराब पीने वाले लोगों की जेब पर डाला जा रहा डाका, आबकारी विभाग की मिलीभगत की बात भी आ रही सामने
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2023, 8:42 PM IST
Fake liquor
Fake liquor prepration by employees

अंबिकापुर. Fake liquor: शहरवासियों को गाड़ाघाट स्थित सरकारी शराब दुकान से मिलावटी शराब की बिक्री की जा रही है। शराब प्रेमी जिस शराब को असली समझकर पी रहे हैं, असल में वह मिलावटी है। इससे लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। शराब में की जा रही मिलावट की पोल शराब दुकान से निष्कासित कर्मचारी ने ही खोल दी है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी शराब में मिलावट करते दिख रहे हैं। यह वीडियो 20-25 दिन पुराना बताया जा रहा है। मिलावट के इस खेल में आबकारी विभाग की मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है।


शराब प्रेमी जरा सावधान हो जाएं। दरअसल सरकारी शराब दुकान से जो शराब खरीदकर वे पी रहे हैं, उसमें मिलावट की जा रही है। शराब के वे पूरे पैसे तो दे रहे हैं लेकिन उसके बदले उन्हें सेहत को भारी नुकसान पहुंचाने वाली शराब परोसी जा रही है।

शराब में मिलावट का खेल लंबे समय से चल रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। शराब में मिलावट का वीडियो सामने आने के बाद उनकी नींद खुलती है। इस बार शहर के गाड़ाघाट स्थित शराब दुकान से बेची जा रही शराब में कर्मचारियों द्वारा मिलावट करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह वीडियो वहीं के एक निष्कासित कर्मचारी ने वायरल किया है। दरअसल कर्मचारी को चोरी का आरोप लगाकर दुकान से निकाला गया है। उसने ही मिलावट की पोल खोली है।


रुपए ले रहे पूरे, शराब बेच रहे मिलावटी
सरकारी शराब में मिलावट का धंधा जोर-शोर से चल रहा है। इसके पूर्व भी शराब की बोतलें, ढक्कन, शराब में मिलाने वाला कलर व पैकिंग मशीन जब्त हो चुकी है।

इसके बावजूद शराब दुकान के कर्मचारी किराए के कमरों में मिलावटी शराब तैयार कर ग्राहकों को परोस रहे हैं। शराब के पूरे पैसे ग्राहक तो दे रहे हैं लेकिन उसके बदले उन्हें नकली शराब दी जा रही है।


वीडियो की कराएंगे जांच
शराब में मिलावट का वीडियो सामने आया है। वीडियो की जांच कराएंगे। जांच के बाद ही कुछ कर पाएंगे।
नवनीत तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी


की जाएगी कार्रवाई
आपके माध्यम से वीडियो मिला है। इसकी जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विजय सेन शर्मा, उपायुक्त, आबकारी विभाग

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत