जशपुरनगर. Road accident: गुमला-कटनी नेशनल हाइवे सडक़ पर जशपुर से लोदाम के बीच शुक्रवार की शाम को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा दो गया। बताया जा रहा है कि स्कूल में आयोजित क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम में दोनों शामिल होकर घर आ रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में मातम पसर गया है। दोनों की उम्र 18 साल व 12 साल है।