अंबिकापुर

CM Helpline 1076: किसान ने CM हेल्पलाइन 1076 पर किया कॉल, बोला- मुझसे खाद का ज्यादा रेट लिया, तत्काल एक्शन, दुकान सील

CM helpline number: अंबिकापुर के नेहरूनगर डिगमा स्थित कृषि केंद्र से अधिक दर पर खाद बिक्री का मामला, कृषि विभाग ने छापा मारकर 3 हजार 219 बोरी उर्वरक किया जब्त, विक्रय केंद्र सील
2 min read
CM Helpline 1076
CM helpline number, कृषि विभाग ने दुकान से भारी मात्रा में खाद किया जब्त (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर के एक किसान द्वारा सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 (Complaint on CM helpline number) पर शिकायत कर बताया गया कि उससे खाद का ज्यादा रेट लिया गया है। शिकायत मिलते ही सरगुजा कलेक्टर एक्शन में आ गए। गुरुवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने नेहरूनगर डिगमा स्थित एक उर्वरक विक्रय केंद्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 हजार 219 बोरी उर्वरक जब्त किया तथा विक्रय केंद्र को सील (Shop sealed) कर दिया। दरअसल कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सीएम हेल्पलाइन 1076 में एक कृषक (Farmer complaint) द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि नेहरूनगर डिगमा स्थित मेसर्स सरगुजा कृषि राय केंद्र द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद का विक्रय किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग द्वारा तत्काल जांच कराई गई।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता कृषक के बयान तथा उर्वरक क्रय के लिए किए गए ऑनलाइन भुगतान के डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अधिक दर पर उर्वरक बिक्री (Fertilizer sold on more rate) किए जाने की पुष्टि हुई। शिकायत सही पाए जाने पर 25 जून को कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम ने संबंधित विक्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

कार्रवाई के दौरान परिसर में उपलब्ध संपूर्ण उर्वरक को जब्त कर लिया गया तथा विक्रय केंद्र के परिसर को सील (Fertilizer shop sealed) कर दिया गया। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हडक़ंप मच गया है। औचक निरीक्षण एवं सीलिंग की कार्रवाई के दौरान सहायक संचालक कृषि कुंवर साय पैंकरा, उर्वरक निरीक्षक जे. आलम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सीताराम भगत सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कृषि विभाग की चेतावनी

कृषि विभाग (Agriculture department) के अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी विक्रेता किसानों से अधिक राशि वसूलते पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
25 Jun 2026 07:00 pm
Published on:
25 Jun 2026 07:00 pm
Also Read
View All
Python Surgery: स्नेकमैन ने ‘इंडियन रॉक पाइथन’ को अंबिकापुर से पहुंचाया बिलासपुर, डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी, निकाला ट्यूमर

Ambikapur News: जेएनयू में छात्राओं ने कांग्रेस सांसद पर लगाया कथित यौन उत्पीड़न का आरोप, BJP महिला मोर्चा ने घेरा कांग्रेस दफ्तर

Surajpur Double Murder: शिक्षिका और बेटे की नृशंस हत्या मामले 2-3 संदेही हिरासत में, दोनों के मोबाइल भी गायब, पुलिस कर रही है पूछताछ

Ambikapur Digital Arrest: टेलीकॉम और दिल्ली पुलिस का अफसर बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, फिर की 22 लाख की ठगी

Surajpur Double Murder: 18 वर्षीय बेटे की हत्या कर फेंकी लाश, 8 घंटे बाद बंद कमरे में शिक्षिका मां का भी मिला शव, फैली सनसनी