अंबिकापुर

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja Farmers: किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलते ही पहुंचे नायब तहसीलदार, सुनीं किसानों की समस्याएं, दूर करने का दिया आश्वासन
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 6:49 PM IST
Farmers protest for change paddy procurement centre
Surguja Farmers Protest, एनएच पर प्रदर्शन करते किसान (Photo- Patrika)

लखनपुर। लखनपुर विकासखंड में कोरजा धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों का आक्रोश अब सडक़ पर दिखाई देने लगा है। सोमवार को अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहपटरा गांधी चौक में किसानों ने चक्काजाम (Road Blockade by Farmers) कर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व में तहसीलदार को चक्काजाम की सूचना एवं ज्ञापन सौंपने के बाद दोपहर करीब 1 बजे बड़ी संख्या में किसान सडक़ पर उतर आए। किसानों की प्रमुख मांग निम्हा धान उपार्जन केंद्र को यथावत रखने अथवा किसानों की सुविधा के अनुरूप नया धान खरीदी केंद्र खोलने की है।

किसानों का कहना है कि कोरजा धान उपार्जन केंद्र (Paddy procurement Centre) में धान बेचने के लिए उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं एग्रीस्टेक पोर्टल में पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से किसानों के पंजीयन एवं अप्रूवल की प्रक्रिया में भी देरी हो रही है। ऐसे में खरीदी केंद्र बदलने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

तहसीलदार सर्वेश पटेल पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए उचित व्यवस्था बनाए जाने का आश्वासन दिया। हालांकि किसान अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आए। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी स्पष्ट निर्णय लेने के बजाय गोलमोल जवाब दे रहे हैं और उन्हें लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

धान खरीदी शुरु, फिर भी असमंजस में किसान

जनपद सदस्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र झारिया सहित किसानों ने कहा कि जब धान खरीदी शुरू हो चुकी है, तब भी किसान असमंजस में हैं कि आखिर उन्हें किस उपार्जन केंद्र में पंजीयन कराकर धान बेचना है। यदि समय रहते केंद्र को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया तो किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। किसानों ने धान खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि (Registration last date) बढ़ाने की मांग भी की, ताकि प्रभावित किसान अपना पंजीयन करा सकें। चक्काजाम के बाद किसानों ने नायब तहसीलदार सर्वेश पटेल को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

Farmers complaint: नायब तहसीलदार ने ये कहा

इस संबंध में नायब तहसीलदार सर्वेश पटेल ने कहा कि नए खरीदी केंद्र बिनकरा (कोरजा) के विरोध और धान का रकबा कम होने, धान की जगह अन्य फसल दिखाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। शासन स्तर (Government) का मामला है, इस पर दावा आपत्ति मंगाई गई और शासन को आगे प्रेषित की जाएगी।

Updated on:
16 Nov 2026, 6:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप

Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल