अंबिकापुर

Father murder: पिता ने गिरवी रख दी बाइक तो बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Father murder: पिता की हत्या करने के बाद घर से हो गया था फरार, मृतक अपने बेटे को बाइक चलाने को नहीं देता था, इस बात को लेकर अक्सर दोनों में होता रहता था विवाद

less than 1 minute read
Father murder
Son arrested in father murder case (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. 14 सितंबर की शाम एक पुत्र ने डंडे से पीट-पीटकर पिता की हत्या (Father murder) कर दी। दरअसल बेटे को बाइक चलाने के लिए पिता नहीं देता था। इस बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी बीच पिता द्वारा बाइक गिरवी रख दी गई थी। इस बात को लेकर पिता-पुत्र में जमकर बहस हुई। इसी दौरान गुस्साए बेटे ने डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर पिता को मार डाला। रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है।

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगला के बावापारा निवासी रकसूदन वैष्णव (Father murder) अपने बेटे रोशन वैष्णव को बाइक चलाने नहीं देता था। इस बात को लेकर अक्सर पिता-पुत्र के बीच विवाद होता था। रविवार को रकसूदन वैष्णव घर में था। शाम करीब 5 बजे बेटा रोशन घर आया और पिता से पूछा कि बाइक किसके पास गिरवी रखे हो।

इस बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। पिता गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा। इस दौरान आवेश में आकर बेटे ने बांस के डंडे से पिता की बेदम पिटाई (Father murder) कर दी। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुत्र वहां से फरार हो गया।

Father murder: भतीजे ने सरपंच को दी सूचना

मृतक के भतीजे त्रिभुवन ने गांव के सरपंच नागेन्द्र प्रताप सिंह को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सरपंच मौके पर पहुंचकर देखा तो रकसूदन वैष्णव मृत अवस्था में था। सरपंच ने घटना (Father murder) की जानकारी लखनपुर पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और आरोपी बेटे रोशन कुमार वैष्णव उम्र १९ वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Published on:
15 Sept 2025 08:59 pm
Also Read
View All
Cyber Fraud: कॉलेज की छात्रा ने OLX पर डाला विज्ञापन, लिखा- सोफा बेचना है, फिर युवक का आया कॉल और खाता हो गया खाली

Sitapur MLA in Hospital: सीतापुर विधायक देर रात पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर-नर्सों से कहा- इलाज में लापरवाही नहीं करूंगा बर्दाश्त

Huge Hemp Seized: छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पकड़ाया 1 ट्रक गांजा, 10 करोड़ है कीमत, UP का सरगना समेत 2 गिरफ्तार, ओडिशा से है कनेक्शन

Big Fraud: दुर्लभ वस्तु बेचने के नाम अंबिकापुर के स्क्रैप कारोबारी से 3.08 करोड़ की ठगी, अंतराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

CSPDCL News: मानसून सिर पर, लेकिन शहर में आधा ही हुआ बिजली मेंटेनेंस, ईई बोले- सुशासन तिहार बनी बाधा