अंबिकापुर

कोर्ट के इस फैसले से नाराज पिता-पुत्र ने टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर पड़ोसी को उतार दिया मौत के घाट

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर भेजा जेल, हत्या में प्रयुक्त टांगी व डंडा भी किया जब्त
2 min read
Murder accused arrested
Murder accused arrested

लखनपुर. जमीन विवाद को लेकर पिता-पुत्र ने मिलकर रविवार को टांगी व डंडे से मार कर एक वृद्ध की हत्या कर दी। मृतक के पुत्र ने लखनपुर थाने में गांव के ही पिता-पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 302 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी।

इसी बीच पुलिस ने सोमवार को गांव में दबिश देकर ग्रामीणों की मदद से पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्या में प्रयुक्त टांगी व डंडे को भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन का फैसला कोर्ट ने मृतक के बेटे के पक्ष में सुनाया था, तब से आरोपी पिता-पुत्र नाराज थे।


लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तराजू निवासी 55 वर्षीय कामेश्वर राम पिता रामनाथ का दो वर्ष से गांव के ही धोबी राम से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। वर्तमान में तहसील कोर्ट व एसडीएम कोर्ट से कामेश्वर राम के पक्ष में फैसला आया था। फैसले के बाद कामेश्वर राम उक्त भूमि पर काबिज कर खेती कर रहा था।

वहीं कोर्ट के फैसले से नाराज धोबी राम द्वारा कामेश्वर को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। रविवार 11.30 बजे कामेश्वर की मां व पिता पुराने घर से खाना खाने के बाद नए घर कंवरपारा पहुंचे थे।

घर के पास ही धोबी राम व उसका बेटे तुलेश्वर ने लाठी-डंडे व टांगी से ताबड़तोड़ प्रहार कर कामेश्वर के पिता रामनाथ की हत्या कर दी। इसके बाद से पिता-पुत्र दोनों वहां से फरार हो गए। घटना की शिकायत कामेश्वर राम ने लखनपुर थाने में दर्ज कराई थी।


ग्रामीणों की मदद से किया गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार को गांव में दबिश देकर ग्रामीणों की मदद से आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी व डंडा भी जब्त किया है। कार्रवाई में एसआई चेतन सिह चंद्राकर, एएसआई बृजकिशोर पांडेय, इंद्रदेव भगत उपेन्द्र सिंह, अजय शर्मा व सूरज बंजारे शामिल रहे।

Published on:
27 Nov 2018 08:05 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या

Ambikapur News: ख्रीस्त मिलन आश्रम के फादर ने एयरगन से 2 युवकों पर किया फायर, 1 घायल, ग्राउंड में बैठे थे दोनों, देखें Video

Krishna Janmashtami: सरगुजा के 95 साल पुराने राधा-वल्लभ मंदिर में आज गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो, रियासतकालीन विरासत का है हिस्सा