4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में पानी की तरह बहा पैसा, टीएस ने 12.55 लाख तो अनुराग ने खर्च किए मात्र 11.49 लाख, अन्य प्रत्याशियों ने खर्च किए इतने

चुनाव में पानी की तरह रकम खर्च करने की है चर्चा, निर्वाचन कार्यालय को प्रत्याशियों ने जो जानकारी दी उस पर विश्वास करना है मुश्किल
2 min read
Google source verification
Election

Election

अंबिकापुर. चुनावी शोरगुल व मतदाताओं को लोक-लुभावने वादे करने के मामले में विधानसभा चुनाव के दौरान खर्च करने में कोई भी प्रत्याशी पीछे नहीं रहा। दोनों राष्ट्रीय दल सहित अन्य प्रत्याशियों ने जो खर्च का ब्यौरा पेश किया है, उसमें अधिकांश ने मात्र कुछ लाख व हजार रुपए खर्च होने की जानकारी निर्वाचन कार्यालय को दी है।

सूत्रों के अनुसार चुनाव में पानी की तरह पैसे बहाए गए, ऐसे में प्रत्याशियों द्वारा दी गई खर्च की जानकारी पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है।


विधानसभा चुनाव के लिए भले ही निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की खर्च की सीमा बढ़ाकर 28 लाख रुपए तय कर दी हो लेकिन सरगुजा जिले के अंबिकापुर व लुण्ड्रा विधानसभा में ऐसा कोई भी प्रत्याशी नहीं है जो निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई सीमा के आसपास भी पहुंच सका।

राष्ट्रीय दल के प्रत्याशियों के साथ-साथ निर्दलीय व क्षेत्रीय पार्टी भी खर्च करने में पीछे नहीं रहे लेकिन प्रत्याशियों ने जो भी खर्च का ब्यौरा निर्वाचन कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया है, वह विधानसभा के लोगों के लिए विश्वास करने योग्य नहीं है।

कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर विधानसभा की बात करें तो सबसे अधिक 12 लाख 55 हजार 647 रुपए खर्च किए हैं, जबकि लुण्ड्रा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजयनाथ सिंह ने 18 लाख 59 हजार 176 रुपए खर्च किया है।


लुण्ड्रा में बढ़ाकर किया आकलन
विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे अधिक लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों ने खर्च किया है। लुण्ड्रा विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों ने जो भी खर्च का ब्यौरा पेश किया है। प्रेक्षक ने उसका बढ़ाकर आंकलन किया है।

भाजपा प्रत्याशी विजय नाथ सिंह द्वारा 12 लाख 92 हजार 90 रुपए का खर्च करना बताया था, जिसे बढ़ाकर प्रेक्षक ने 18 लाख 59 हजार 176 रुपए कर दिया। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. प्रीतम राम ने 9 लाख 45 हजार 395 रुपए खर्च करने की जानकारी दी थी, इसे बढ़ाकर 10 लाख 78 हजार 385 रुपए कर दिया गया।


निर्दलीय व क्षेत्रीय दल के प्रत्याशी भी नहीं रहे पीछे
विधानसभा चुनाव के दौरान कोई भी प्रत्याशी पीछे नहीं था। राष्ट्रीय दल के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय व क्षेत्रीय दल के प्रत्याशियों के खर्च के आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो वे भी पीछे नहीं रहे हैं। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी टीएस सिंह (बाबा) द्वारा भी 54 हजार 860 रुपए खर्च किया जाना बताया गया है।

जबकि मुस्कान किन्नर ने 20 हजार 388 रुपए खर्च करने की जानकारी दी है। वहीं साइकिल पर प्रचार करने निकले कृष्ण नन्दन सिंह ने भी प्रचार में 13 हजार 442 रुपए खर्च कर डाले।


कहीं कम तो कहीं ज्यादा किया गया आकलन
प्रत्याशियों द्वारा जो ब्यौरा पेश किया गया था, उसे प्रेक्षक ने देखने के बाद कम आंकलन किया है। कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव ने खर्च का ब्यौरा निर्वाचन के समक्ष जो पेश किया था। वह 14 लाख 33 हजार 44 रुपए है। इसे पे्रक्षक ने घटा कर 12 लाख 55 हजार 647 रुपए आंकलन किया है।

वहीं भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव ने अधिकारी के समक्ष 12 लाख 61 हजार 639 रुपए का खर्च का ब्यौरा पेश किया था। इसे घटा कर 11 लाख 49 हजार 940 रुपए किया है।


आधे से भी कम किए हैं खर्च
विधानसभा चुनाव में हर प्रत्याशी अधिकतम 28 लाख रुपए खर्च कर सकते थे। अंबिकापुर व लुण्ड्रा विधानसभा सीटों के सभी प्रत्याशियों की खर्च पर नजर डालें तो अब तक किसी ने तय लिमिट से आधा रकम भी खर्च नहीं किया है।

प्रमुख प्रत्याशियों ने जिले में सबसे अधिक खर्च किया है। कांग्रेस हो या भाजपा प्रत्याशी, कोई भी चुनाव प्रचार के दौरान खर्च करने में पीछे नजर नहीं दिखा। लेकिन खर्च का ब्यौरा काफी कम पेश किया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग