अंबिकापुर

रात को कुछ काटने का हुआ अहसास, टॉर्च जलाकर देखा तो पैर में बने थे ऐसे निशान, फिर हो गई मौत

घर के बरामदे में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहा था युवक, अंबिकापुर के निजी अस्पताल में तोड़ दिया दम

2 min read
Snake bite mark in leg

अंबिकापुर. एक युवक रविवार की रात खाना खाने के बाद बरामदे में बिस्तर लगाकर सो रहा था। आधी रात को पैर में कुछ काटने का अहसास हुआ तो उठ गया। फिर उसने टॉर्च जलाकर देखा तो जहरीला सांप वहां घूम रहा था। उसके पैर पर भी सांप डसने के निशान बने थे। उसने शोर मचाया तो घर वाले भी वहां आ गए।

इसके बाद परिजनों द्वारा उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसकी पत्नी, बच्चों व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की ठेकेदार उड़ा रहा धज्जियां, जिस बचाना है उसका मिटा रहे नामोनिशान


बारिश का मौसम आते ही सांप सहित अन्य जहरीले जंतू भी बिल से निकलने शुरु हो गए हैं। इनके काटने से लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सबसे ज्यादा लोग जहरीले सांपों का शिकार हो रहे हैं। जमीन पर सोने के दौरान सांप के डसने से सबसे अधिक मौत हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला जशपुर जिले के ग्राम भभरी से प्रकाश में आया है।

39 वर्षीय अथनस तिर्की रविवार की रात परिजनों के साथ खाना खाकर घर के बरामदे में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो रहा था। रात करीब 1 बजे उसे पैर में कुछ काटने का अहसास हुआ तो उसकी नींद खुल गई। वह तत्काल उठा और टॉर्च जलाकर इधर-उधर देखने लगा। इसी दौरान उसकी नजर वहां रेंग रहे जहरीले सांप पर गई।

उसकी नजर अपने पैर पर पड़ी तो सांप डसने के निशान थे। इसके बाद उसने शोर मचाकर घरवालों को उठाया। जब परिजन वहां पहुंचे तो उसने सांप डसने की जानकारी उन्हें दी। घरवालों ने भी बिना समय गंवाएं उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

यहां से रेफर किए जाने के पश्चात उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।


गौरतलब है कि जशपुर जिले का एक इलाका नागलोक के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र में बरसात के सीजन में सबसे ज्यादा सांप निकलते हैं। सांप डसने से मौत की खबरें भी इस इलाके से ही सबसे ज्यादा आती हैं।

ये भी पढ़ें

महिला एसडीएम ने सोसायटी का गोदाम खुलवाया तो चूहे लगा रहे थे दौड़, जमकर लगाई फटकार
Published on:
04 Jul 2018 05:26 pm
Also Read
View All