अंबिकापुर

Female prisoner arrested: सेंट्रल जेल में बंद महिला अस्पताल से हो गई थी फरार, साढ़े 4 माह बाद पति के साथ गिरफ्तार, घर पर चला था बुलडोजर

Female prisoner arrested: एनडीपीएस एक्ट के मामले में केंद्रीय जेल में बंद थी महिला, मई माह में पथरी के ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती, पति भी एनडीपीएस के मामले ही था फरार
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2025, 6:25 PM IST
Female prisoner arrested
Female prisoner and her husband (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। महिला जेल प्रहरी को चकमा देकर 30 मई की रात सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन महिला बंदी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार (Female prisoner arrested) हो गई थी। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी थी। इसी बीच पुलिस ने उसे व उसके पति को बलरामपुर जिले के चांदो से साढ़े 4 माह बाद गिरफ्तार किया है। महिला व उसके पति पर एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज हैं। पति को पहले से ही पुलिस तलाश कर रही थी, जबकि पत्नी जेल में बंद थी। इधर फरार दंपती द्वारा अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था।

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरबार में हाईस्कूल के पास की निवासी आरती सोनी पति मनोज सोनी को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार (Female prisoner arrested) किया था। इसी वर्ष 12 अप्रैल को उसे केंद्रीय जेल अंबिकापुर में बंद किया गया था। पथरी की शिकायत पर उसकी जांच मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराई गई थी।

Female prisoner Arati Soni (Photo- Patrika)

31 मई को ऑपरेशन होना था। 30 मई की शाम को उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में रखा गया था। उसकी देखरेख के लिए महिला जेल प्रहरी साधना एक्का की ड्यूटी रात 10 से 2 बजे तक लगाई गई थी।

इसी दौरान रात 1 से 2 बजे के बीच मौका पाकर बंदी आरती सोनी फरार (Female prisoner arrested) हो गई थी। इसकी सूचना रात में ही जेल प्रहरी साधना एक्का ने महिला गार्ड इंर्चाज फ्लोरा लकड़ा व जेल गेट में दी थी।

Female prisoner arrested: जेल प्रबंधन व पुलिस को दी सूचना

देर रात से सुबह तक चली खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद घटना की सूचना जेल प्रहरी नेे मणिपुर थाना में दी। इस पर पुलिस ने महिला बंदी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 262 का मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु की थी।

वहीं एनडीपीएस एक्ट में ही उसका पति भी फरार (Female prisoner arrested) था। पुलिस व प्रशासन की जांच में यह बात सामने आई कि दंपती जिस मकान में रहते हैं, वह अवैध कब्जा कर बनाया गया है। इस पर प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था।

Prisoner husband Manoj Soni (Photo- Patrika)

बलरामपुर के चांदो से पति-पत्नी गिरफ्तार

हाल ही में कोतवाली पुलिस को फरार दंपती के बलरामपुर-रामानुजगंज जिला अंतर्गत चांदो में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को देर शाम दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार (Female prisoner arrested) कर लिया। आरोपी दंपती अंबिकापुर से फरार होने के बाद चांदो बाजार के पास किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Updated on:
14 Oct 2025, 6:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All