अंबिकापुर

FIR against retired DC: रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो पर एफआईआर, घर पर करा रहे थे धर्मसभा, हिंदू संगठन ने दी सूचना

FIR against retired DC: शहर के नमनाकला स्थित अपने निवास स्थल पर रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर करा रहे थे धर्मसभा, ईसाई समेत अन्य समुदाय के लोग भी थे शामिल
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2026, 8:06 PM IST
FIR against retired DC
Police reached retired DC house (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नमनाकला में रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर (FIR against retired DC) ओमेगा टोप्पो के निवास पर धर्मसभा का आयोजन किया गया था। इसकी सूचना जैसे ही हिंदू संगठन को मिली, उन्होंने मामले की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मसभा को रुकवा दिया। पुलिस ने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो के निवास पर ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा था। सभा में ईसाई धर्म के अलावा अन्य धर्मों (FIR against retired DC) के लोग भी शामिल थे। आयोजन के लिए जिला प्रशासन से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी।

हिंदू संगठन द्वारा बिना अनुमति धर्मसभा आयोजित होने की सूचना दिए जाने पर गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लेने के बाद धर्मसभा को तत्काल रुकवाया। पुलिस ने आयोजनकर्ताओं को समझाइश दी और सभा (FIR against retired DC) में शामिल प्रमुख लोगों को थाना लाया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

FIR against retired DC: रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर पर अपराध दर्ज

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि मामले में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर (FIR against retired DC) ओमेगा टोप्पो सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। विवेचना के क्रम में अन्य लोगों के नाम जुड़ सकते हैं।

Updated on:
25 Jan 2026, 8:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप