अंबिकापुर

Fire in forest: Video: कुंवरपुर जंगल में लगी भीषण आग, 1 किमी क्षेत्र में फैली आग की लपटें, कई पेड़ जलकर खाक

Fire in forest: भीषण गर्मी के दिनों में सरगुजा के कई जंगल में लग चुकी है आग, बुझाने में वन अमला नाकाम, बढ़ती जा रही आग
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2026, 1:30 PM IST
Fire in forest
Fire in forest in Kunwarpur (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर जंगल में भीषण आग (Fire in forest) लगी हुई है। आग धीरे-धीरे फैलती जा रही है। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे से लगे जंगल में उठ रही आग की लपटें हाइवे से साफ तौर पर नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि आग ने 1 किलोमीटर क्षेत्र में फैले जंगल को अपनी चपेट में ले लिया है। आग से कई इमारती पेड़ के अलावा छोटे पौधे जलकर खाक हो चुके हैं। इधर वन अमला आग पर काबू पाने में नाकाम है। आग से छोटे जीव-जंतुओं को भी खतरा बना हुआ है।

Huge fire in Kunwarpur forest (Photo- Video grab)

सरगुजा में गर्मी के दिनों में जंगलों में आग (Fire in forest) लगना आम बात हो गई है। हर साल जंगल आग की चपेट में आते हैं। आग लगने के पीछे का जो कारण बताया जाता है, वह महुआ की फसल है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग जंगल में लगे महुआ पेड़ों से महुआ के पके फल बीनने के लिए पेड़ों के नीचे आग लगा देते हैं।

आग की गर्मी से महुआ के फल टपक कर नीचे गिर जाते हैं, जिससे ग्रामीण आसानी से उसे बीनकर घर ले जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि बिना आग (Fire in forest) लगाए महुआ बीनने के लिए उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा, इस वजह से वे पेड़ों के नीचे आग लगाते हैं। अब यही आग जंगल में अन्य पेड़ों के लिए मुसीबत बन गई है।

Fire in forest: 1 किमी क्षेत्र में फैली आग

लखनपुर के कुंवरपुर जंगल में मंगलवार से आग (Fire in forest) लगी हुई है। आग ने करीब 1 किलोमीटर क्षेत्र को चपेट में ले लिया है। वन विभाग की ओर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह नाकाफी है। भीषण गर्मी में आग के पास जाने से भी वे कतरा रहे हैं। सप्ताह भर पूर्व मैनपाट के जंगल में भीषण आग लगी थी।

Updated on:
29 Apr 2026, 1:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप