1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां के जंगल में लग गई है आग लेकिन विभाग है बेखबर

वाड्रफनगर के धनवार-यूपी बार्डर से लगे ग्राम पंचायत गोबरा व कुंदी के बीच स्थित खोपसा जंगल में लगी आग लेता जा रहा भीषण रूप
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Apr 11, 2016

jungle fire

jungle fire

अंबिकापुर.
वाड्रफनगर से लगे ग्राम धनवार-उत्तरप्रदेश बॉडर पर स्थित ग्राम पंचायत गोबरा व कुंदी के बीच स्थित खोपसा जंगल में आग लग गई है। आग धीरे-धीरे भीषण रूप लेता जा रहा है। आग जंगल के पेड़ व पौधों को अपनी चपेट में ले रहा है। इसकी खबर अब तब वन विभाग को नहीं है। आग बुझाए जाने की दिशा में उनके द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है।


बलरामपुर-यूपी बार्डर पर धनवार से लगे ग्राम पंचायत गोबरा व कुंदी के बीच खोपसा जंगल स्थित है। यहां साल, महुआ, आंवला सहित अन्य पेड़ पौधे लगे हुए हैं। अचानक इस जंगल में आग लग गई है और यह धीरे-धीरे रौद्र रूप लेता जा रहा है। इसकी जद में सैकड़ों पेड़-पौधे आ गए हैं।


आग से कई पौधे जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए। पेड़ों को भी यह अपनी चपेट में लेता जा रहा है। जंगल में आग लगने की सूचना से वन विभाग बेखबर है। आग धीरे-धीरे 2 किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैल चुकी है। इसे बुझाने की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की गई है।


महुआ के चक्कर में लगाते हैं आग

इन दिनों महुए के पेड़ में फूल लग गए हैं। ग्रामीण जंगल में लगे महुआ के फूल को गिराने पेड़ के नीचे आग लगाते हैं। आग से ऊपर उडऩे वाला धुआं जब पेड़ पर पड़ता है तो फूल अपने-आप नीचे टपकता है। बताया जा रहा है कि सूखे पत्तों में ग्रामीण आग लगाने के बाद उसे वैसा ही छोड़ दे रहे हैं और धीरे-धीरे यही आग जंगल में फैल जाती है। वन विभाग के कर्मचारी भी इस पर नजर नहीं रख पा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग