अंबिकापुर

Fire in Mukesh Patakha-Plastic shop: Video: शहर के मुकेश पटाखा और प्लास्टिक दुकान में लगी भीषण आग, पहुंंची फायरब्रिगेड की टीम

Fire in Mukesh Patakha-Plastic shop: शहर के राम मंदिर रोड में घनी आबादी के बीच स्थित पटाखा दुकान व प्लास्टिक की दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल की टीम आग बुझाने कर रही है मशक्कत

2 min read
Huge fire in Mukesh patakha-plastic shop
Huge fire in Patakha and plastic shop (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के राम मंदिर रोड स्थित मुकेश पटाखा और प्लास्टिक दुकान (Fire in Mukesh Patakha-Plastic shop) में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और और आग की लपटें आसमान को छूने लगीं। दुकान संचालक की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरु कर दिया है। भीषण गर्मी और प्लास्टिक तथा पटाखा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई है। फिलहाल अग्निशमन विभाग द्वारा रेस्क्यू जारी है। आग से लाखों रुपए के सामान जलकर खाक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Huge fire in shop (Photo- Patrika)

राम मंदिर रोड स्थित घनी आबादी वाले इलाके में मुकेश पटाखा व प्लास्टिक दुकान (Fire in Mukesh Patakha-Plastic shop) स्थित है। संकरा मार्ग होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम को भी मशक्कत करनी पड़ रही है।

सूचना के बाद प्रशासनिक टीम व पुलिस के आला अधिकारी व कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग कैसे लगी? फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

Fire in Mukesh Patakha-Plastic shop: मौके पर उमड़ा लोगों का हुजूम

जिस पटाखा व प्लास्टिक दुकान (Fire in Mukesh Patakha-Plastic shop) में आग लगी है, वह इलाका रिहायशी है। आस-पास कई दुकानें व मकान भी स्थित हैं। आग की जद में दूसरे मकान भी न आ जाएं, इसे ध्यान में रखते हुए फायरब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। दमकल की कई टीमें इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं।

Huge fire in Mukesh Patakha and plastic shop (Photo- Patrika)

10 साल पहले भी लगी थी आग

राम मंदिर के पीछे स्थित ही एक बिल्डिंग में 10 साल पहले भी भीषण आग (Fire in Mukesh Patakha-plastic shop) लगी थी। हादसे में एक महिला की जान चली गई थी। उक्त दुकान के निचले हिस्से में कपड़े या प्लास्टिक की दुकान संचालित थी। संकरा मार्ग होने की वजह से फायरब्रिगेड टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

Published on:
23 Apr 2026 02:32 pm
Also Read
View All
World Bicycle Day: अंबिकापुर में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, कहा- साइकिलिंग को बनाए नियमित जीवन का हिस्सा

Minister Laxmi Rajwade: सडक़ पर घायलों को तड़पते देख मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पसीजा दिल, फिर अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल- देखें Video

Dogs Hostage Couple: अंबिकापुर में व्यवसायी दंपती को 2 कुत्तों ने डेढ़ घंटे तक दुकान में बनाए रखा बंधक, फिर ऐसे मिली मुक्ति, देखें Video

Crime Against Women: डॉक्टर की पत्नी बोली- मेरे साथ 3 साल तक डॉक्टर ने बनाए अवैध संबंध, बेटे का कराने जाती थी इलाज

Love Couple Arrested: प्रेम संबंध में बड़ी मम्मी बन रही थी बाधा, भतीजी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, फिर किया ये नाटक