अंबिकापुर

शाह और सीएम के लिए 4 महीने से अटका ये काम विकास यात्रा के 4 दिन पहले कर दिया फाइनल

फरवरी महीने से लंबित थी शहर के सड़क निर्माण की निविदा, एनएच ने 4 दिन पहले ही किया स्वीकृत, चकाचक हो गई सड़क

2 min read
Ambikapur road
Ambikapur road

अंबिकापुर. फरवरी से लंबित एनएच का निविदा विकास यात्रा को ध्यान में रखते हुए अचानक चार दिन पूर्व एनएच कार्यालय द्वारा स्वीकृत कर दिया गया। इससे शहर की रोड तो चकाचक हो गई लेकिन स्टेशन रोड पर अभी भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। शहर के लोग इस रोड के निर्माण की मांग कर रहे हैं।


एनएच -४३ के निर्माण हेतु स्टेशन रोड से लेकर अंबेडकर चौक तक व अग्रसेन चौक से दरिमा तक सड़क का निर्माण किया जाना है। इसके लिए एनएच विभाग द्वारा काफी दिनों पूर्व निविदा जारी की गई थी। इसके लिए कई ठेकेदारों ने निविदा भी जमा की थी लेकिन एनएच द्वारा इसे स्वीकृत नहीं किया जा रहा था। फरवरी से यह निविदा लंबित थी।

लेकिन विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए चार दिन पूर्व एनएच द्वारा न केवल निविदा स्वीकृत कर ली गई बल्कि इसकी जानकारी भी ठेकेदार को फोन पर दी गई। काम को एनएच द्वारा एक्सटेंशन करते हुए अंबेडकर चौक से अग्रसेन चौक तक कर दिया गया लेकिन इसकी लागत नहीं बढ़ाई गई।

पूर्व निविदा के अनुसार 3 करोड़ की लागत से ही पूरे सड़क का काम किया जाना है। इसके लिए सड़क की मोटाई कम करने की तैयारी की जा रही है।


मंत्री है शहर में, स्टेशन रोड का हो जाता काम
पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत भी इन दिनों शहर में हैं। उनके द्वारा ही सभी सड़कों के काम की मॉनिटीरिंग की जा रही है। विभाग द्वारा अभी स्टेशन रोड का काम किए जाने में आनाकानी की जा रही है और बारिश का हवाला दिया जा रहा है।

लेकिन इस मार्ग पर हुए गड्ढों की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। शहर के लोगों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से मांग की है कि अगर वे चाहेंगे तो रेलवे स्टेशन तक का भी सड़क निर्माण रातों-रात हो जाएगा।


मोटाई कम करने से गुणवत्ता पर पड़ेगा असर
हालांकि सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोगों द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता का ख्याल रखा जा रहा है। सड़क की मोटाई कम किए जाने से सबसे अधिक प्रभाव स्टेशन रोड की सड़क पर पड़ेगा।

Published on:
09 Jun 2018 12:24 pm
Also Read
View All
Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Mantra in Schools: स्कूलों में मंत्रोच्चार अनिवार्य पर सियासत गरम, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव बोले- सरकार वापस ले आदेश

Mahatma Gandhi Statue broken: अंबिकापुर में तोड़ दी महात्मा गांधी की प्रतिमा, हाथ से छड़ी भी गायब, प्रशासन ने ढंकवाया

Breaking News: सरगुजा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर ईडी का छापा, DMF से जुड़ा है मामला, देखें Video

Good News: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहली बार बेडसोर की फ्लैप सर्जरी सफल, अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर