शाम 5 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो नाना-नानी, पार्षद मामा व अन्य परिजन उसे खोजने निकले। इसी बीच वहीं किराए के मकान में रहने वाली उसकी मौसी उमा गुप्ता अपने घर के सामने स्थित कुएं में लगा टुल्लू पंप बंद करने गई। इस दौरान उसकी नजर कुएं में तैर रही चप्पलों पर पड़ी। यह देख उसके रोंगटे खड़े हो गए।