21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइड देने के चक्कर में फिसलकर बाइक से गिरा, फिर हाइवा के पहिए से कुचल गया सिर

अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर हुआ दर्दनाक हादसा, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

2 min read
Google source verification
Dead body of minor

Bike accident

सीतापुर. 17 साल का एक किशोर अपने परिचित की बाइक लेकर रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। वह अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर जा ही रहा था कि सामने से हाइवा आता देख उसने साइड देना चाहा। जैसे ही उसने बाइक सड़क से नीचे उतारी, बाइक फिसल गया और वह सड़क पर आ गिरा। इस दौरान हाइवा का पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया।

हादसे में सिर बुरी तरह कुचल जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर घटना से गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। पुलिस ने हाइवा वाहन जब्त कर फरार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


सीतापुर थानांतर्गत ग्राम चिड़ापारा निवासी अमोश केरकेट्टा पिता देवन केरकेट्टा 17 वर्ष ने शुक्रवार की दोपहर अपने परिचित की नई अपाचे बाइक मांगी। वह ग्राम सुर स्थित रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। वह अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर स्थित ग्राम देउरपारा मंदिर के पास पहुंचा ही था कि सामने से उसे हाइवा क्रमांक सीजी 15 एसी-4367 आता दिखाई दिया।

इसके बाद उसने हाइवा को साइड देने के लिए बाइक को सड़क से नीचे उतारा ही था कि बाइक फिसल गई और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गया। इस दौरान हाइवा का पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़कर निकल गया। हादसे में सिर कुचल जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर हादसे के बाद चालक वाहन को थोड़ी दूर पर खड़ा कर फरार हो गया।


घटनास्थल पर किया चक्काजाम
हादसे को देख वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने एनएच पर चक्काजाम कर नारेबाजी शुरु कर दी। इधर सूचना पर सीतापुर पुलिस वहां पहुंची। उन्होंने लोगों को समझाइश देकर चक्काजाम खत्म कराया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग