24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : अमित शाह यहां करेंगे रात्रि विश्राम, स्टेट कोर कमेटी की लेंगे बैठक, 10 प्वाइंट में जानें पूरा कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 जून को अंबिकापुर में सीएम के साथ करेंगे रोड शो, रात्रि विश्राम पर लगी मुहर

2 min read
Google source verification
Amit Shah

Amit Shah

अंबिकापुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 जून को विशेष प्लेन से दरिमा पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर में उतरेंगे। उनके रात्रि विश्राम को लेकर अब तक संशय की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब यह तय हो गया है कि वे आमसभा के बाद अंबिकापुर के विश्राम गृह में ही रुकेंगे। इस दौरान वे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होटल मयूरा में स्टेट कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे।


मुख्यमंत्री के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी अंबिकापुर में आयोजित विकास यात्रा में शामिल होंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से विशेष प्लेन से सुबह 10.30 बजे दरिमा हवाई पट्टी पहुंचेगे। यहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह उनकी अगुवानी करेंगे। इस दौरान प्रदेश का पूरा मंत्रीमंडल भी वहां मौजूद होगा।

वहां से हेलीकॉप्टर से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ खरसिया रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप अस्थायी रूप से बनाए गए हेलीपेड पर उतरेंगे। यहीं से मुख्यमंत्री का विकास रथ रवाना होगा। रथ पर मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी सवार होंगे।

इस दौरान 51 जगहों पर भाजपा द्वारा दिवंगत नेताओं के नाम पर बनाए गए स्वागत द्वार में उनका स्वागत किया जाएगा। इन 51 स्वागत द्वार में विभिन्न सामाजिक संगठन व समाज के लोग दोनों का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही 21 जगहों पर स्टेज बनाया जा रहा है, जहां लोक कला जत्था के कलाकार कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। रोड शो के बाद पीजी कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री व अमित शाह विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।


होटल मयूरा में लेंगे स्टेट कोर ग्रुप की बैठक
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के देखते हुए शुक्रवार को विकास यात्रा के प्रदेश प्रभारी राजेश मूणत अंबिकापुर पहुंच गए हैं। शनिवार से प्रदेश का पूरा मंत्रीमंडल व भाजपा संगठन अंबिकापुर में ही रहेगा। रविवार को आमसभा के बाद रात में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह स्टेट कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इसमें मुख्य पदाधिकारियों के ही शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद सोमवार की सुबह वे दरिमा हवाई पट्टी से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


रोड शो में मात्र होगी 2500 बाइक
भाजयुमो द्वारा हालांकि रोड शो के लिए 25 से 30 हजार बाइक शामिल करने की बात कही गई थी, लेकिन भाजपा संगठन द्वारा सिर्फ 2500 बाइक को शामिल करने की अनुमति दी गई है। शेष बाइकर्स अपने स्थल से सीधे सभा स्थल पहुंचेगे। ऐसी व्यवस्था इसलिए की जा रही है ताकि रोड शो जल्दी समाप्त किया जा सके।


अमित शाह के दौरा कार्यक्रम के 10 बिंदू
1. 10 जून की सुबह 10.30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से दरिमा हवाई पट्टी पर उतरेंगे।
2. हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री व पूरा मंत्रिमंडल उनका फुलमालाओं से स्वागत करेगा।
3. दरिमा हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर से शहर के खरसिया रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बने अस्थायी हेलीपेड पर उतरेंगे।
4. यहां से मुख्यमंत्री के साथ वे रथ पर सवार होकर शहर में रोड शो करेंगे।
5. रोड-शो दो किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें 51 स्थान पर विभिन्न समाज के लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
6. रोड-शो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पीजी कॉलेज मैदान में आम सभा के रूप में तब्दील हो जाएगी।
7. पीजी कॉलेज मैदान में अमित शाह व मुख्यमंत्री विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।
8. आमसभा खत्म होने के बाद रात में अमित शाह अंबिकापुर में ही रुकेंगे।
9. रात में ही वे होटल मयूरा में स्टेट कोर कमेटी की बैठक लेंगे।
10. 11 जून की सुबह अमित शाह 9 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग