अंबिकापुर

Former CM Bhupesh Baghel: Video: पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे अंबिकापुर, दिखी गुटबाजी, कहा- छत्तीसगढ़ के लोगों को उजाडऩा चाहती है भाजपा

Former CM Bhupesh Baghel: पूर्व सीएम के स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी नहीं हुई शामिल, बघेल ने कहा- मैं राजनीतिक नहीं पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया
2 min read
Former CM Bhupesh Baghel
Former CM Bhupesh Baghel PC (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) दो दिवसीय प्रवास पर सरगुजा पहुंचे थे। उनके आगमन पर कांगे्रस में गुटबाजी देखने को मिली। एक गुट ने उनका स्वागत किया, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी इस कार्यक्रम से दूर रही। इसे लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि वे यहां राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं, बल्कि पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने प्रदेश के भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये छत्तीसगढ़ के लोगों को उजाडऩा चाहते हैं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये छत्तीसगढ़ को उजाडऩा चाहते हैं। सरगुजा में एसईसीएल के मामले में प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया और जमीन खोदनी शुरु कर दी। इससे लोग आक्रोशित हुए और लाठीचार्ज हुआ। उन्होंने रायगढ़ के तमनार मामले में कहा कि वहां आग लगी हुई है।

लोग 14 दिन से हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। उन्होंने (Former CM Bhupesh Baghel) कहा कि यह स्थिति हर जग बनी हुई है। ये लोगों की बात सुन नहीं रहे हैं। इस वजह से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ शांति का प्रदेश कहा जाता है। लेकिन ये सत्ता में मदमस्त हैं, हर जगह लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बन रही है।

नष्ट करते जा रहे हैं ऐतिहासिक धरोहर

रामगढ़ पहाड़ को लेकर भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि रामगढ़ के पहाड़ को हमने राम वनगमन पर्यटन परिपथ में शामिल किया और सौंदर्यीकरण किया था। यह हमारा ऐतिहासिक धरोहर है, यह 5000 साल पुराना है। यहां प्राचीन नाट्यशाला है। यहां भगवान राम-सीता रुके थे। ये हर जगह हमारे प्राकृतिक व ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट करते जा रहे हैं।

Former CM Bhupesh Baghel: सूरजपुर के लिए हुए रवाना

सरगुजा आगमन को लेकर पूर्व सीएम (Former CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि साथियों से बहुत दिन से नहीं मिला था। इस वजह से आया हूं। सूरजपुर में शशि सिंह नई अध्यक्ष बनी हैं, मैं समझता हूं कि राजमाता के बाद ये पहली महिला हैं जो अध्यक्ष बनी हैं।

इसके बाद पेंड्रा-मरवाही जाऊंगा। कार्यक्रम में सरगुजा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक नहीं पहुंचे। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम तो था नहीं। पारिवारिक कार्यक्रम में आया हूं। इसके बाद वे सूरजपुर के लिए रवाना हो गए।

Updated on:
30 Dec 2025 02:28 pm
Published on:
30 Dec 2025 02:28 pm
Also Read
View All
Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक