
अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi in Bastar) दिवाली के दिन 8 सितंबर को बस्तर दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम के दौरे का सीएम, गृहमंत्री समेत अन्य भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों से कहा था कि नक्सवाल तो यहां समाप्त हो चुका है, लेकिन विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों में घुसपैठ कर चुके दिमागी नक्सलियों की चुनौती अभी भी बनी हुई है। इसे लेकर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने उनपर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी इवेंट मैनेजमेंट के एक्सपर्ट हैं। बाकी चीज में क्या विशेषज्ञता है, यह अभी मैं नहीं कहना चाहता।
दरअसल पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (Former Deputy CM TS Singh Dev) अंबिकापुर स्थित छठ तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों के उन्होंने जवाब दिए। पीएम के बस्तर दौरे को लेकर उन्होंने पीएम इवेंट मैनेजमेंट में एक्सपर्ट हैं। वे छत्त्तीसगढ़ पहुंच गए, जहां नक्सलवाद समाप्त हो चुका हैं।
लेकिन उनके लिए अभी समाप्त नहीं हुआ है, क्योंकि उनके दिमाग में मानसिक नक्सली का प्रचार करने का माद्दा अभी थमा नहीं है। कुछ कमेंट्स उन्होंने किए, वे आपत्तिजनक थे, जिस पर राहुल गांधी ने भी सवाल उठाए हैं। इस तरह की बातें देश के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देती। वे छत्तीसगढ़ आएं, हमें भी अच्छा लगेगा कि चलिए पीएम आए।
वे क्या बोल रहे हैं, कैसा बोल रहे हैं, वे देश के प्रधानमंत्री हैं, नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) नहीं हैं। कोई व्यक्ति नहीं है। एक संवैधानिक जवाबदारी को ग्रहण करने की परिस्थिति में हैं। उस हिसाब से बात होनी चाहिए।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को दिवाली के अवसर पर बस्तर के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशन बस पहुंचे थे। उन्होंने यहां सुरक्षाबलों के साथ त्योहार (Diwali festival) मनाया। जवानों को मिठाई खिलाई और बातें साझा कीं।
इस दौरान उन्होंने कहा था कि भले ही जंगलों से हथियारबंद नक्सली खत्म हो गए हैं, लेकिन विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों में घुसपैठ कर चुके 'दिमागी नक्सलियों' की चुनौती अभी भी बनी हुई है। इधर पीएम के बस्तर दौरे को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि जवानों के बीच दिवाली मनाने से उनका मनोबल बढ़ा है।