अंबिकापुर

Four lane road: खुशखबरी: अंबिकापुर के गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक की सडक़ होगी फोरलेन, 61.34 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति

Four lane road: 5.54 किलोमीटर लंबी फोरलेन सडक़ के लिए राज्य सरकार ने 61.34 करोड़ रुपए की दी है स्वीकृति, ट्रैफिक समस्या से मिलेगी निजात
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2026, 6:21 PM IST
Four lane road
Gandhi Chowk Ambikapur (Photo- Youtube)

अंबिकापुर. शहर के सबसे व्यस्त मार्ग गांधी चौक-रेलवे स्टेशन रोड को फोरलेन (Four lane road) बनाने की मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 61.34 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। 5.54 किलोमीटर लंबा यह मार्ग अब चार लेन में तब्दील होगा, जिससे शहर को जाम और दुर्घटनाओं से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल की गई है और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग के मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार यह कार्य वन टाइम इंप्रूवमेंट योजना (Four lane road) का हिस्सा है। इससे पूर्व एनएच 43 पर किमी 375.60 से 385.70 व किमी 433.85 से 437.67 तक कुल लंबाई 13.92 किमी हेतु 44.82 करोड़ की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग को प्रदान की गई है।

इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग के खंड किमी 375.60 से 380.60 (लगभग 5 किमी) के लिए 15.31 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अब यह राशि एनएच विंग द्वारा पीडब्ल्यूडी को डेस्कोप कर उपलब्ध कराई जाएगी। इस स्वीकृति के बाद अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन से गांधी चौक तक फोर लेन सडक़ (Four lane road) निर्माण कार्य के लिए अलग से राज्य सरकार द्वारा 61.34 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

Four lane road: पारदर्शी होगी निविदा प्रक्रिया

निर्माण कार्य (Four lane road) शुरू करने से पहले तकनीकी स्वीकृति और 90 प्रतिशत बाधा-रहित भूमि उपलब्ध होना अनिवार्य होगा। पीडब्ल्यूडी ने स्पष्ट किया है कि निविदा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और निर्माण कार्य में गुणवत्ता, समय-सीमा और मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

जनता और यातायात पर सीधा असर

फोरलेन (Four lane road) बनने से रेलवे स्टेशन क्षेत्र, गांधी चौक और आसपास के व्यापारिक इलाकों में यातायात सुगम होगा। रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और भारी वाहनों की आवाजाही सुरक्षित हो सकेगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह सडक़ लंबे समय से संकरी और दबाव में थी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। इस मार्ग के फोरलेन बन जाने से जनता को राहत मिलेगी।

Updated on:
21 Jan 2026, 6:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप

Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी