अंबिकापुर

Gamblers arrested: जुआ खेलने में मशगूल थे युवक, अचानक पुलिस को देखकर उड़े होश, 7 जुआरियों से 57 हजार रुपए जब्त

Gamblers arrested: शहर के रानी सती तालाब के मेड़ पर खेल रहे थे जुआ, पेट्र्रोलिंग पर निकली कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद मारा छापा
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2024, 4:51 PM IST
Gamblers arrested
Police arrested 7 gamblers

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा समेत नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के रानी सती तालाब के पास जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गुरुवार को गिरफ्तार (Gamblers arrested) किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 57 हजार रुपए व ताश की पत्ती जब्त की है। पुलिस द्वारा सभी जुआरियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

कोतवाली पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि कुछ लोग शहर के रानी सती तालाब के मेड़ पर बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पर निकली टीम जुए के फड़ के पास पहुंच गई। इस दौरान जुआरी जुआ खेलने में मशगूल थे। अचानक पुलिस को अपने बीच पाकर उनके होश उड़ गए।

Kotwali Ambikapur

उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर 7 जुआरियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 57 हजार रुपए नकद व ताश की पत्ती जब्त की है। कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक विवेक राय, रमन मण्डल, शिव राजवाड़े, मंटू गुप्ता व चंचलेश सोनवानी शामिल रहे।

Gamblers arrested: इन 7 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए जुआरियों में शहर के सतीपारा निवासी विकास सोनकर 32 वर्ष, ग्राम सरगवां के मझलीपारा निवासी अर्जुन सिंह 34 वर्ष, बेचन कॉलोनी सतीपारा निवासी गोपाल नामदेव 31 वर्ष,

Police arrested 7 gamblers

ब्रम्ह रोड पंचशील गली निवासी महेन्द्र गुप्ता उर्फ सोनू 43 वर्ष, सतीपारा करबला निवासी प्रशांत सिंह 31 वर्ष, सतीपारा निवासी विजय दास 32 वर्ष व अर्जुन सोनकर 33 वर्ष शामिल हैं।

Updated on:
9 Nov 2024, 4:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप