अंबिकापुर

Gang rape case: दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक बलात्कार, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, दो बार कराया मेडिकल टेस्ट

Gang rape case: शादी से लौट रही थीं 4 नाबालिग सहेलियां, बाइक सवार आरोपियों ने रास्ते में चारों को रोका, दो किसी तरह भाग निकलीं, जबकि दो को बनाया हवस का शिकार

2 min read
Gang rape case
Demo pic

अंबिकापुर. Gang rape case: सरगुजा जिले में 2 आदिवासी बालिकाओं के साथ 24 अप्रैल की रात को सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी। मामले में पुलिस ने 3 नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पीडि़ता अपने 2 अन्य सहेलियों के साथ एक शादी कार्यक्रम से वापस लौट रहीं थी। आरोपियों के चंगुल से 2 लड़कियां भागने में सफल रहीं, जबकि आरोपियों ने 2 नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार (Gang rape case) की घटना को जंजाम दिया था। पुलिस ने नाबालिगों का दो बार मेडिकल चेकअप कराया। पुष्टि होने के बाद पुलिस ने 3 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

24 अप्रैल को 4 लड़कियां एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। वहां से चारों रात करीब 10 बजे घर लौट रही थीं। इसी दौरान हाईस्कूल के पास 5-6 बाइक पर सवार 8-10 लडक़ों (Gang rape case) ने उन्हें रोक लिया। वे उनसे छेड़छाड़ करने लगे। इसी बीच एक नाबालिग किसी तरह वहां से भाग निकली, जबकि युवकों ने 3 लड़कियों को पकड़े रखा।

इसके बाद 4 युवक एक नाबालिग को हाईस्कूल से दूर खेत में ले गए। यहां चारों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। जबकि दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल के पास ही 3 युवकों ने सामूहिक बलात्कार (Gang rape case) किया।

तीसरी बाइक से कूदकर भागी

आरोपी तीसरी नाबालिग को बाइक पर बैठाकर दूर ले जा रहे थे। इस दौरान उसने बाइक पर पीछे बैठने की जिद की। इस पर युवकों ने उसे पीछे बैठा लिया। इसी बीच रास्ते में वह बाइक से कूदकर (Gang rape case) भागने लगी। युवकों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह खेतों के रास्ते भागने में कामयाब रही।

26 को दर्ज कराई थी रिपोर्ट

रात करीब 2 बजे गैंगरेप (Gang rape case) पीडि़ता 2 नाबालिग अपने घर पहुंची, लेकिन डर से रात में उन्होंने परिजनों को कुछ नहीं बताया। 25 अप्रैल की शाम एक नाबालिग ने परिजन को ये बात बताई। 26 अप्रैल को संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीडि़तों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 70(2) बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 4(2), 5(जी), 6 दर्ज कर विवेचना कर रही थी।

दो बार कराया गया था मेडिकल

एक पीडि़ता का 26 अप्रैल की शाम को ही संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल कराया गया। देर रात होने के कारण दूसरे का मेडिकल नहीं कराया गया था। 28 अप्रैल को पीडि़ता (Gang rape case) के परिजन मेडिकल रिपोर्ट में असहमति जताया। इस पर संबंधित थाना प्रभारी ने दोनों पीडि़ता का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 29 अप्रैल को मेडिकल कराया। मेडिकल परीक्षण में आए साक्ष्य पर 30 अप्रैल को पुलिस ने 3 नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Gang rape case: ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले (Gang rape case) में शामिल 3 नाबालिग सहित आरोपी आनंद बेक पिता लिखन बेक 27 वर्ष निवासी जजगा सेटरापारा थाना सीतापुर, विकास उर्फ राहुल पिता नन्हू राम तिग्गा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जजगा खालपारा, मनीष खलखो उर्फ आभीस पिता सेनात खलखो निवासी जजगा ऊपरपारा के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को बाल संपे्रक्षण गृह भेज दिया गया है।

Published on:
30 Apr 2026 07:17 pm
Also Read
View All
Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 5 अब भी फरार

Crime Against Women: पत्नी के हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, बेटे से सिर पर कराया पेशाब, एफआईआर के 5 दिन बाद टूटी पुलिस की नींद