अंबिकापुर

एमपी की महिला से ऑटो चालक व उसके 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप, पैसे खत्म होने पर शहर में बेचने निकली थी अपना मोबाइल

Gangrape: पति के साथ शहर के बस स्टैंड में पहुंची महिला के साथ ऑटो चालकों ने किया सामूहिक बलात्कार, पति को बातों में उलझाकर इधर-उधर भेज दिया और ऑटो में बैठाकर ले गए शहर से दूर
2 min read
Gangrape with women
Demo pic

अंबिकापुर. Gangrape: मध्यप्रदेश की एक महिला अपने पति के साथ अंबिकापुर आई थी। यहां पैसे खत्म होने पर वह अपना मोबाइल बेचने शहर में ग्राहक खोज रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड में रविवार की शाम उसे ऑटो चालक ने मोबाइल खरीदने की बात कही। फिर उसके पति को कहीं भेजकर शहर से दूर ले गया। यहां ऑटो चालक व उसके 3 दोस्तों ने उससे सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं।


मध्यप्रदेश निवासी एक महिला व उसका पति मजदूरी करते हैं। वहां मजदूरी में कम पैसे मिलता था। इसी बीच उन्हें पता चला कि अंबिकापुर में अच्छे पैसे मिलते हैं, इस लालच में दोनों अंबिकापुर आ गए। लेकिन यहां भी उन्हें अच्छा काम नहीं मिला। इस बीच उनके रुपए भी खत्म हो गए थे।

इसके बाद महिला अपना मोबाइल बेचने शहर में ही ग्राहक खोज रही थी। इस दौरान रविवार की शाम वह प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंची। महिला को देख ऑटो चालक ने उसे कहा कि वह उसका मोबाइल बिक्री करा देगा। इससे महिला उसके झांसे में आ गई। इस बीच ऑटो चालक ने बरगलाकर उसके पति को इधर-उधर भेज दिया।


शहर से ले गया 10 किमी दूर, किया गैंगरेप
पति को भेजने के बाद चालक ने उसे अपनी ई-रिक्शा में बैठाया और शहर से दूर दरिमा से लगे ग्राम करजी स्थित पेट्रोल पंप के आस-पास ले गए। यहां ऑटो चालक व उसके 3 दोस्तों ने उससे सामूहिक बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों वहां से फरार हो गए।


2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
गैंगरेप की शिकार महिला किसी तरह शहर पहुंची। यहां से वह पति के साथ कोतवाली गई और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शहर के ही चंदन गुप्ता व गोलू शामिल हैं, जबकि 2 आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Published on:
16 Jan 2023 09:45 pm
Also Read
View All
Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video

Chhattisgarh Women U-19 Cricket: अंबिकापुर के मृगांक साहू बने छत्तीसगढ़ वीमेंस अंडर-19 क्रिकेट टीम के हेड कोच, सरगुजा में खुशी की लहर

Ambikapur News: नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार युवक को मिला 12 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख जुर्माना भी

Ambikapur Snake Bite: रात 2.30 बजे महिला सरपंच बोली- पेट में मरोड़ हो रहा है, मालिश करतेे दिखा सांप के डसने का निशान, कमरे में था करैत, हुई मौत