28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोलेरो ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, उछलकर वाहन के ऊपर गिरी युवती की मौत, भाई गंभीर

Road accident: आईटीआई की पढ़ाई कर रही थी युवती, अपने बड़े भाई के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई, भाई के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जाते समय हुई सडक़ हादसे का शिकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 Jan 2023, 8:27 PM IST

बोलेरो ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, उछलकर वाहन के ऊपर गिरी युवती की मौत, भाई गंभीर

बोलेरो ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, उछलकर वाहन के ऊपर गिरी युवती की मौत, भाई गंभीर

कुसमी. Road accident: चांदो क्षेत्र के कंठीघाट में शुक्रवार को बोलेरो वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी बीच इलाज के दौरान शनिवार की सुबह युवती की अंबिकापुर के अस्पताल में मौत हो गई। वह बलरामपुर स्थित आईटीआई में अध्ययनरत थी तथा बड़े भाई के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। घायल भाई का इलाज अम्बिकापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


कुसमी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर निवासी 22 वर्षीया अनुराधा मिंज पिता लुरु मिंज बलरामपुर स्थित आईटीआई कॉलेज में अध्ययनरत थी। वह अपने भाई के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी।

शुक्रवार की सुबह वह बलरामपुर से अपने बड़े भाई अमित मिंज के साथ बाइक में सवार होकर चांदो सामरी मार्ग से होते हुए कुसमी के तरफ आने के लिए निकली थी। इसी दौरान कंठीघाट मगाजी मोड़ के समीप सामने से आ रहे बोलेरो क्रमांक सीजी 15 बी 7419 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक में पीछे बैठी अनुराधा उछलकर बोलेरो के शीशे से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं बाइक चला रहा उसका भाई अमित मिंज को भी गंभीर चोट आई। जबकि भाई ने हेलमेट पहन रखा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल भाई-बहन को जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: Breaking News: घर के पीछे युवक को तेंदुए ने मार डाला, 36 दिन में 2 महिला समेत 3 का किया शिकार


निजी अस्पताल में तोड़ा दम
प्राथमिक उपचार के बाद अनुराधा की गम्भीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर रेफर किया गया था। लेकिन परिजन अम्बिकापुर के निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे।

इसी बीच शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं गम्भीर रूप से घायल अमित मिंज का अम्बिकापुर के मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है।