अंबिकापुर

बीच शहर लड़कियों के बीच फाइटिंग का Video वायरल, किसी ने बाल खींचे तो कोई जड़ता रहा थप्पड़

Girls fightning video viral: सोशल मीडिया पर लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो जमकर हो रहा वायरल (Beaten video viral) , जिस जगह पर लड़कियां मारपीट कर रही है वहां के बैकग्राउंड में डीजे (DJ) की धुन भी बज रही है, मौके पर मौजूद युवाओं ने दोनों पक्ष की लड़कियों को छुड़ाया
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2022, 8:55 PM IST
girls fightning
Girls fightning video viral on social media

अंबिकापुर. Girls fightning video viral: बीच शहर में लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोई किसी के बाल खींचकर मारता दिखाई दे रहा है तो कोई किसी को थप्पड़ जड़ रहा (Slapping) है। जिस जगह पर मारपीट (Fight) हो रही है उसके बैकग्राउंड में डीजे का धुन भी बज रहा है। मौके पर मौजूद युवाओं द्वारा बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया। लड़कियों के बीच आखिर किस बात को लेकर मारपीट हुई, इसका पता नहीं चल सका है।


लड़कों के बीच मारपीट की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं लेकिन लड़कियों के बीच मारपीट हो गई, यह कम ही सुनने को मिलता है। इस बीच सोशल मीडिया पर लड़कियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट का ये वीडियो सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर का है।

एक ओर जहां डीजे की धुन बज रही है वहीं दूसरी ओर डीजे के साथ ही चल रही लड़कियां आपस में भिड़ गईं। लड़कियों के दो गुटों के बीच किस बात को लेकर अचानक लड़ाई हो गई, यह पता नहीं चल सका है।

मारपीट के दौरान का वीडियो कई लोगों ने अपने मोबाइल में बना लिया। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिश्रामपुर की ही है, इसकी पुष्टि पत्रिका डॉट कॉम नहीं करता।


अंबिकापुर में भी हुई थी मारपीट
पिछले साल अंबिकापुर के ब्रह्मरोड में भी लड़कियों के 2 गुट के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान भी किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। बाद में पता चला कि ब्वायफ्रेंड के चक्कर में 2 लड़कियां आपस में भिड़ गई थीं, इनके सपोर्ट में दोनों तरफ से कई लड़कियां आ गई थीं।

Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान