अंबिकापुर

Surguja News: देखते ही देखते ढह गया घर, बाल-बाल बचे पति-पत्नी और 4 बच्चे, मलबे में दब गया सारा सामान, See Video

Surguja House Demolished: खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है पूरा परिवार, प्रशासन से पीडि़त परिवार ने की मदद की मांग, कहा- अचानक गिरने लगी मिट्टी की दीवार
2 min read
House demolished in Surguja
Surguja News, ढहा हुआ घर और परिवार की सदस्य (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। 'अर्नब चक्रवात' के असर के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में पिछले 2 दिन बारिश हुई। बस्तर, जगदलपुर, धमतरी, रायपुर के कई इलाके पानी में डूब गए। इधर सरगुजा में भी चक्रवात के असर से 2 दिन तक बारिश हुई। इस दौरान बतौली ब्लॉक के गोविंदपुर में एक ग्रामीण का मिट्टी का मकान शनिवार की रात ढह (House Demolished) गया। जब मिट्टी की दीवार टुकड़ों में गिरने लगी तो परिवार के 6 सदस्य बड़ी अनहोनी को भांपते हुए घर से तत्काल बाहर निकल गए, फिर देखते ही देखते पूरा घर जमींदोज हो गया। इससे घर में रखा सारा सामान मलबे में दब गया। अब उनके सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मदद की मांग की है।

Surguja News, घर पूरी तरह से जमींदोज (Photo- Patrika)

सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर निवासी राजकुमार 42 वर्ष अपनी पत्नी, 3 पुत्रियों व एक पुत्र के साथ अपने कच्चे मकान में रह रहा था। शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। राजकुमार का कहना है कि रात करीब 10 बजे अचानक दीवार टुकड़ों में गिरने (House wall fell) लगी। यह देख उन्हें लगा कि मकान ढह सकता है।

इसके बाद वह, उसकी पत्नी तथा चारों बच्चे तत्काल घर से बाहर निकल गए। घर से बाहर निकलते ही पूरा घर ही ढह गया। उन्हें घर के भीतर से कोई भी सामान बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। मिट्टी के घर से सटा उसने ईंट से बना एक कमरा भी तैयार किया था, उसके पीछे का हिस्सा भी मिट्टी की दीवार गिरने से ढह गया।

उजड़ गया आशियाना, मलबे में दबा सामान

घर के जमींदोज होने से परिवार का आशियाना ही उजड़ गया है। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। उनके सामने अब रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। पीडि़त राजकुमार का कहना है कि घर इतना अचानक ध्वस्त हो गया कि उसे सामान भी बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। मिट्टी के मलबे में बिस्तर, चावल, गेहूं, धान, बर्तन समेत अन्य सामान दब गए हैं।

Surguja News, दीवार के नीचे दबा पलंग (Photo- Patrika)

House Demolished in Surguja: प्रशासन से मांगी मदद

पीडि़त परिवार के सामने सिर ढंकने तक की भी जगह नहीं बची है। उन्होंने प्रशासन से मदद (Surguja Administration) की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन की ओर से एक घर बनाकर दे दिया जाता तो उसका परिवार सुरक्षित हो जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि 2 दिन से हो रही बारिश की वजह से मिट्टी का पुराना मकान जमींदोज हुआ है।

Updated on:
27 Sept 2026 02:37 pm
Published on:
27 Sept 2026 02:37 pm
Also Read
View All
Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स

Ambikapur Crime News: डीजे का साउंड कम करने कहा तो मां-बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, डीएसपी से भी हुई मारपीट

Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान DSP की पिटाई, अफसर ने बताई आपबीती, बोले- साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट