अंबिकापुर

Huge road accident: बाइक भिड़ंत में देवर-भाभी समेत 3 की मौत, चेकअप कराने आ रहे थे मेडिकल कॉलेज अस्पताल

Huge road accident: अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर शहर से लगे चठिरमा में हुआ हादसा, बाइक सवार 16 वर्षीय नाबालिग की भी मौत, साथी का नहीं चल सका है पता
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2025, 7:47 PM IST
Huge road accident
3 died in road accident

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्राम चठिरमा के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत (Huge road accident) हो गई। हादसे में एक बाइक में सवार देवर-भाभी तथा दूसरे बाइक में सवार 16 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। जबकि नाबालिग के साथी का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि देवर अपनी भाभी को लेकर चेकअप कराने मेडिकल कॉलेज अस्पताल आ रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। दोनों को गंभीर हालत में यहां लाया गया था, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसकेला निवासी करण यादव 20 वर्ष अपने भाभी रिया यादव 21 वर्ष का हेल्थ चेकअप कराने पल्सर बाइक (Huge road accident)से रविवार की दोपहर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल आ रहा था।

वह बनारस-अंबिकापुर मार्ग पर शहर से लगे ग्राम चठिरमा के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ओडिशा के संबलपुर निवासी 16 वर्षीय देव मंडल पिता कार्तिक मंडल से उनकी भिड़ंत (Huge road accident) हो गई। बाइक पर देव मंडल का दोस्त भी सवार था।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सडक़ पर जा गिरे। हादसे (Huge road accident) में सिर में गंभीर चोट लगने से देव मंडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवर-भाभी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Huge road accident: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे (Huge road accident) की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पर ग्राम कसकेला से मृत देवर-भाभी के परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक देव मंडल किराए के मकान में रहता था।

Updated on:
1 Jun 2025, 7:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत