8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Murder in illegal relation: महिला ने पति के साथ मिलकर की पूर्व प्रेमी की हत्या, शादीशुदा होकर भी बनाना चाहता था अवैध संबंध

Murder in illegal relation: लंबे समय से महिला का चल रहा था अवैध संबंध, पति को पता चली ये बात पत्नी ने तोड़ लिया था रिश्ता, इसके बावजूद प्रेमी आता था मिलने, हत्या से एक दिन पहले दी थी धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Jun 2025, 6:55 PM IST

Illegal relation

Murder accused arrested

कुसमी। कोरंधा थाना अंतर्गत एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला व उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ने मिलकर चाकू से युवक की हत्या (Murder in illegal relation) की थी। दरअसल युवक का महिला से लंबे समय से अवैध संबंध था। पति को यह बात पता चली तो उसने रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बावजूद युवक उससे संबंध बनाना चाहता था। 30 मई की रात उसने महिला व उसके पति को धमकी दी थी। इसी बीच 31 मई की अलसुबह शौच के लिए गए युवक की महिला ने पति के साथ मिलकर चाकू से गला रेंतकर हत्या कर दी। उसका शव तालाब में मिला था।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कोरंधा थाना अंतर्गत ग्राम महुआटोली निवासी रामफेर नामक युवक का शव 31 मई की सुबह गांव के ही लिड़ीपोखरा तालाब में मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। युवक की गला रेंतकर हत्या (Murder in illegal relation) की गई थी।

इसी बीच गांव की ही महिला परमेश्वरी तिर्की ने पुलिस के सामने कहा था कि उसने ही हत्या की है। पुलिस ने महिला व उसके पति प्रमोद तिर्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने मिलकर हत्या की बात स्वीकार की।

जांच में ये बात सामने आई कि रामफेर का परमेश्वरी तिर्की से अवैध संबंध (Murder in illegal relation) था। रविवार को पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर धारा 103, 3(5) बीएनएस 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें: Crime news: Video: एएसपी से महिला बोली- मेरी बहन को लेकर भाग गया है पति, खोजने के लिए टीआई मांग रहे 25 हजार

Murder in illegal relation: बनाना चाहता था अवैध संबंध

मृतक रामफेर व परमेश्वरी तिर्की शादीशुदा होते हुए दोनों के बीच अवैध संबंध (Murder in illegal relation) थे। यह बात जब परमेश्वरी के पति प्रमोद तिर्की को पता चली तो वह काफी नाराज हुआ। इस पर महिला ने उससे संबंध तोड़ लिया था। इसके बावजूद रामफेर उससे संबंध बनाना चाहता था। रामफेर की इस हरकत से पति-पत्नी नाराज थे।

ये भी पढ़ें:GST raid: Video: व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें, निकाली रैली, जीएसटी विभाग बोला- 2 फर्मों में करोड़ों के घोटाले का किया खुलासा

शौच के लिए निकला तो रेंत दिया गला

रामफेर 30 मई की रात परमेश्वरी के घर आया था। उसने जब मिलने से मना किया तो वह उसे धमकी देते हुए चला गया था। इससे पति-पत्नी काफी गुस्से में थे। इसी बीच 31 मई की सुबह रामफेर शौच के लिए गांव के ही लिड़ीपोखरा तालाब की ओर गया था।

यह बात पति-पत्नी को पता थी। इसी बीच दोनों ने मिलकर रामफेर के गले पर चाकू से हमला (Murder in illegal relation) कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल रामफेर बचने भागना चाहा लेकिन तालाब में गिर गया और उसकी मौत हो गई।