8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Huge road accident: सडक़ हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, रातभर पड़ा रहा शव, ऑर्केस्ट्रा देखकर लौटते समय पेड़ से टकराए

Huge road accident: देर रात बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे तीनों, रास्ते में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई बाइक, तीनों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में आई गंभीर चोटें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Apr 2025, 3:30 PM IST

Huge road accident: सडक़ हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, रातभर पड़ा रहा शव, ऑर्केस्ट्रा देखकर लौटते समय पेड़ से टकराए

Dead body of 3 youths

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर-बलंगी मुख्य मार्ग पर पेंडारी मोड़ के पास बाइक सवार 3 युवक सोमवार की देर रात अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराए। हादसे (Huge road accident) में गंभीर रूप से घायल तीनों रातभर वहीं पड़े रह गए। इससे सुबह तक उनकी मौत हो गई। सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना गांव वालों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। हादसे में तीनों युवकों की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत ग्राम परसडीहा निवासी अमरेश मरकाम 23 वर्ष, अमन भारती 27 वर्ष व बिजेंद्र कुमार 25 वर्ष तीनों दोस्त (Huge road accident) थे। तीनों अंबिकापुर में रहकर अलग-अलग दुकानों में काम करते थे। सोमवार को अमन भारती अपने रिश्तेदार के घर ग्राम कोटराही आया था। वह वह बिजेंद्र से मिला।

बिजेंद्र उसे अपने परिचित के घर छठी कार्यक्रम में ले गया। यहां ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। यहां उन्हें अमरेश भी मिल गया। ऑर्केस्ट्रा देखने के बाद रात करीब 11 बजे तीनों बाइक से ग्राम महेवा जाने निकले।

बाइक अमन चला रहा था। इसी बीच बलंगी-वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम पेंडारी मोड़ के पास बाइक सडक़ से नीचे उतर गई और स्पीड में पेड़ से जा (Huge road accident) टकराई।

यह भी पढ़ें: Big incident: बेटे ने फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या, सदमे में मां ने बांध में कूदकर दे दी जान, देखता रहा गया पति

Huge road accident: तीनों की हो गई मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल के आस-पास किसी के नहीं होने के कारण रातभर वे जंगलनूमा स्थल पर पड़े रहे। ऐसे में तीनों की मौत (Huge road accident) हो चुकी थी।

सुबह राहगीरों की पड़ी नजर

मंगलवार की सुबह घटनास्थल के पास से गुजर रहे लोगों ने बाइक समेत तीनों युवकों को इधर-उधर पड़े देखा तो वे वहां पहुंचे। उन्होंने जांच की तो तीनों की मौत (Huge road accident) हो चुकी थी। इसकी सूचना मिलते ही वाड्रफनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे में तीनों युवकों की मौत की सूचना (Huge road accident) मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। वे युवकों के शव से लिपटकर रोने लगे। पुलिस ने शवों को बरामद कर पीएम के लिए वाड्रफनगर अस्पताल भिजवाया। यहां से पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।