अंबिकापुर

Human trafficking: मानव तस्करी: पुलिस ने 4 नाबालिग लड़कियों व 2 लडक़ों को बचाया, ले जाया जा रहा था उत्तर प्रदेश

Human trafficking: काम दिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी युवक ले जा रहा था सभी को, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ऑटो रिक्शा के भीतर से किया बरामद
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2024, 7:53 PM IST
Human trafficking
4 girls rescued by police

अंबिकापुर. सरगुजा जिले में मानव तस्करी (Human trafficking) के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 5 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 500 नाबालिग लड़कियों व 85 बालक गुम हुए हैं। हालांकि सरगुजा पुलिस ने अधिकांश को बरामद करने में सफलता पाई है। इन सभी को बिचौलियों द्वारा काम दिलाने का झांसा देकर बड़े शहरों में ले जाया जाता है। जहां ये मानव तस्करी के मकडज़ाल में फंस जाते हैं।

इसी कड़ी में उदयपुर पुलिस ने मंगलवार की रात बस स्टैंड से 4 नाबालिग लड़कियों व 2 नाबालिग लडक़ों को बरामद किया है। नाबालिग लड़कियां पंडो जनजाति की हैं, जिन्हें काम दिलाने का झांसा देकर बड़े शहर ले जाने की तैयारी थी। मामले में पुलिस ने एक संदेही को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

मंगलवार की रात उदयपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र से कुछ नाबालिग लड़कियों व लडक़ों को बहला-फुसलाकर बिचौलियों (Human trafficking) द्वारा कहीं बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने टीम के साथ बस स्टैंड में वाहनों की तलाशी शुरू की।

4 girls rescued by police

इस दौरान एक ऑटो में 4 नाबालिग लड़कियां व 2 लडक़े मिले। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो लड़कियों ने बताया कि उन्हें यहां से अंबिकापुर ले जाया जा रहा है। मामले में पुलिस ने एक संदेही को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस संदेही (Human trafficking) से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने बरामद लड़कियों व लडक़ों को सीडब्ल्यूसी को विशेष पूछताछ के लिए सौंप दिया है।

पंडों जनजाति की हैं लड़कियां

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के अनुसार बरामद नाबालिग लड़कियां सभी उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सानीबर्रा के पंडो पारा की रहने वालीं हैं। ये सभी पंडो जनजाति की हैं, जिन्हें बाहर ले जाने की तैयारी थी। इनके परिजन व बच्चियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में संदेही (Human trafficking) को भी हिरासत में लिया गया है।

Human trafficking: यूपी ले जाने की थी तैयारी

नाबालिग किशोरी व लडक़ों को बिचौलियों के माध्यम से यूपी ले जाने की तैयारी थी। वहां इनसे ईंट-भट्ठों में काम कराया जाता। बच्चों को अधिक मजदूरी दिलाने का झांसा (Human trafficking) देकर ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने बिचौलिए रामजीत प्रजापति को हिरासत में लिया है। यह यूपी के अंबेडकरनगर का रहने वाला है।

Updated on:
25 Dec 2024, 7:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज