अंबिकापुर

Humanity shameful: मानवता शर्मसार: खेत में मिट्टी के बीच दबी मिली नवजात बच्ची, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Humanity shameful: बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मिट्टी के बीच से निकाला और अस्पताल में कराया भर्ती, स्वस्थ थी बच्ची लेकिन बाद में बिगड़ गई हालत
2 min read
Humanity shameful
Girl child in hospital

सीतापुर। ग्राम पेटला के कोयलापानी में एक खेत में मिट्टी से दबी एक नवजात बच्ची (Humanity shameful) शुक्रवार की शाम ग्रामीणों को मिली थी। ग्रामीणों द्वारा उसे मितानिन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में भर्ती कराया गया। यहां बालिका की हालत ठीक थी, उसे एनआईसीयू में रखा गया था। इसी बीच देर रात उसकी तबियत बिगडऩे लगी और शनिवार की अलसुबह उसने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को ग्राम पेटला के कोयलापानी क्षेत्र में किसी ने एक नवजात बच्ची को खेत में रखकर मिट्टी से ढक (Humanity shameful) दिया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे बाहर निकाला। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। फिर उसे मितानिन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में भर्ती कराया गया।

Girl child buried in soil

यहां डॉक्टरों व एवं स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में उसका उपचार जारी था। उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार देखा गया था। लेकिन देर रात बच्ची की तबियत बिगडऩे लगी और आखिरकार अलसुबह करीब 4 बजे उसने दम तोड़ दिया।

विधायक भी पहुंचे थे स्वास्थ्य केंद्र

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान नवजात बच्ची की सुध लेने विधायक रामकुमार टोप्पो हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने उपचार के दौरान बच्ची की देखरेख (Humanity shameful) कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों से बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्ची की देखरेख एवं उसके उपचार में हरसंभव मदद की बात कही।

Humanity shameful: बीएमओ बोले- नाक से निकल रहा था खून

इस संबंध में बीएमओ डॉ अमोष किंडो ने बताया कि उपचार के दौरान बच्ची की तबियत (Humanity shameful) बिगडऩे लगी थी। रात को उसने उल्टी की और उसके नाक से खून भी निकल रहा था। इसके बाद नवजात ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही उसके मौत की वजह का पता चल सकेगा।

Updated on:
28 Dec 2024 04:23 pm
Published on:
28 Dec 2024 04:23 pm
Also Read
View All
Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत

Gold Fraud: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के सब्जी कारोबारी से 25 लाख की ठगी, तरह-तरह की गढ़ता था कहानी