अंबिकापुर

सरकार के इस आश्वासन के बाद भाजपाइयों ने खत्म की 5 दिन की भूख हड़ताल, किसानों की ये बाध्यता खत्म

Hunger strike end: न्यायिक मजिस्ट्रेट (Naib Tehsildar) ने धरना स्थल पहुंचकर सरकार (Government) द्वारा उनकी मांग मान लिए जाने की बताई बात, अब इस बात के लिए बाध्य नहीं होंगे किसान (Farmers)

less than 1 minute read
BJP Kisan morcha hunger strike end

अंबिकापुर. जिला प्रशासन द्वारा किसी भी समिति में किसानों को कंपोस्ट खाद खरीदने के लिए बाध्य नहीं किए जाने की जानकारी दिए जाने के बाद भाजपा किसान मोर्चा की भूख हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। भूख हड़ताल 16 अगस्त से शहर के गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर के सामने जारी थी।


गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कर किसानों को कंपोस्ट खाद खरीदना अनिवार्य किया गया था। इसके खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा 16 अगस्त से डाटा सेंटर के सामने भूख हड़ताल की जा रही थी।

नायब तहसीलदार द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट किए जाने पर ये भूख हड़ताल समाप्त हो गई। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा, अनिल जायसवाल, राजू पांडे, अजय सिंह, मनीष बारी, प्रवीण गुप्ता, भूपेंद्र सिंह व नंद किशोर ताम्रकार को खीर खिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई गई।


ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, महामंत्री बलरामपुर जिला ओम प्रकाश जायसवाल, पार्षद आलोक दुबे, विज्ञान मिश्रा, मनोज राजवाड़े,

मनीष सिंह, विकास वर्मा, दूधनाथ गोस्वामी, अनिल तिवारी, अवधेश सोनकर, निलेश सिंह, हरविंदर सिंह, अरुणा सिंह, अनिल तिवारी, मुकेश तिवारी, विवेक दुबे, निश्चल सिंह, शैलू सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, मनोज कंसारी, जिला उपाध्यक्ष काशी केसरी, शिव शंकर सिंह,

निरंजन राय, अंकित जायसवाल, प्रिया सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, स्वरूपकांत थॉमस, सुनील बघेल, धर्मेंद्र जायसवाल, राजेश सिंह, गौतम विश्वकर्मा, वेदांत तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on:
21 Aug 2021 01:25 pm
Also Read
View All