3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, कहा- कांग्रेस सरकार में किसान सबसे ज्यादा पीडि़त

Hunger Strike: भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) के चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल का प्रदेश अध्यक्ष ने अंबिकापुर पहुंचकर दिया समर्थन (Support)
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 18 Aug 2021, 8:55 PM IST

bjp_2.jpg

अंबिकापुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय अपने दौरे कार्यक्रम को लेकर अंबिकापुर पहुंचे। शहर के गांधी चौक परए किसान मोर्चा के द्वारा किये जा रहे भूख हड़ताल में अपना समर्थन दिया। गौरतलब है कि किसानों की समस्याएं व गोबर खाद की बाध्यता को समाप्त करने को लेकर सरगुजा किसान मोर्चा द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जा रही है।

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता व सदस्य इस भूख हड़ताल में शामिल हुए। वहीं बुधवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को अपना समर्थन देने अंबिकापुर पहुंचे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने धरना स्थल पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष से चर्चा की। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार (Congress Government) को किसान विरोधी सरकार बताते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला।

साथ ही बताया कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल को ढाई साल से अधिक का समय हो चुका है और किसान वर्ग बहुत ज्यादा पीडि़त है। किसानों को धान बेचने में परेशानी हुई और किसानों का रकबा भी काटा जा रहा है।

Read More: बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन, कहा- कहां हुआ बिजली बिल हाफ और कर्जा माफ


जारी किया है तुगलकी फरमान
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अब किसानों के लिए तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया है। इसके तहत जो किसान कंपोस्ट खाद खरीदेगा उसी किसान को रासायनिक खाद भी दिया जाएगा।

एक बोरा रासायनिक खाद (Chemical fertilizers) के साथ एक बोरा कंपोस्ट खाद खरीदना आवश्यक है, ऐसा मौखिक आदेश जारी हुआ है। इसके विरोध में भाजपा सरगुजा किसान मोर्चा के द्वारा गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन व अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की गई है।