अंबिकापुर

Gang rape rumor: आईजी बोले- युवती से नहीं हुआ है गैंगरेप, पूर्व स्कूल फ्रेंड ने किया था रेप, उसकी फांसी पर लटकी मिली है लाश

Gang rape rumor: सहेलियों के साथ दशहरे के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आई युवती से गैंगरेप की बात निकली झूठी, अपचारी बालक ने बनाया था शारीरिक संबंध, की थी मारपीट
3 min read
gang rape in cg

अंबिकापुर। Gang rape rumor: सूरजपुर जिला निवासी एक युवती से दशहरे के दिन गैंगरेप का मामला सामने आया था। यह खबर आई थी कि उसे पानी के साथ नशीला पदार्थ पिलाया गया था। इसके बाद स्कूल के समय का फे्रंड घर छोडऩे की बात कहकर अपने साथ ले गया। यहां उसके 4 अन्य दोस्त भी पहुंच गए और उससे गैंगरेप (Gang rape rumor) किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई थी। फिलहाल पीडि़ता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका मुलाहिजा किया गया।

डॉक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर आईजी ने पीडि़ता से गैंगरेप नहीं (Gang rape rumor) होने की पुष्टि की है। वहीं आईजी ने बताया कि जिस अपचारी बालक ने मारपीट कर उससे शारीरिक संबंध बनाया था, उसकी लाश मंगलवार को फांसी पर लटकी मिली।

14 अक्टूबर की रात सूरजपुर अस्पताल से 19 वर्षीय रेप पीडि़ता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया था। रात में पूर्व मुख्यमंत्री के कहने पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल उससे व उसके परिजनों से मिला था। इसके बाद से युवती से गैंगरेप किए जाने की खबर (Gang rape rumor) फैल गई।

Demo pic

इस दौरान यह बात सामने आई कि दशहरे के दिन वह सहेलियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थी। इस दौरान उसके स्कूल के समय के एक नाबालिग पुरुष मित्र ने उसे पानी पीने को दिया। पानी पीते ही उसे नींद आने लगी। उसने जब सहेलियों से घर चलने को कहा तो स्कूल मित्र ने उसे घर तक छोडऩे की बात कही।

इसके बाद वह उसे जंगल ले गया। यहां उसके 4 अन्य दोस्त भी पहुंच गए। फिर सभी ने उसके साथ मारपीट कर उससे गैंगरेप किया। फिर उसे मरा समझकर वहीं छोडक़र फरार हो गए थे। 13 अक्टूबर की सुबह परिजनों ने उसे जंगल के पास से बरामद किया।

यह बात भी सामने आई कि पुलिस ने इस मामले में यह कहते हुए अपराध दर्ज नहीं किया कि सीएम के कार्यक्रम में वे व्यस्त हैं। इसके अलावा उसका किसी अस्पताल में इलाज भी नहीं हुआ।

एफआईआर दर्ज नहीं करने की बात निकली झूठी

यह खबर सामने आने के बाद अंबिकापुर से सूरजपुर तक हडक़ंप (Gang rape rumor) मच गया। इस मामले में सूरजपुर एएसपी संतोष महतो ने बताया कि 13 अक्टूबर को पीडि़ता को लेकर उसके परिजन रामानुजनगर थाने पहुंचे थे।

Ramanujnagar police station

यहां उनके कहने पर पुलिस ने युवती के साथ नाबालिग के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। अंबिकापुर जाकर पीडि़ता के परिजन गैंगरेप का आरोप लगा रहे हैं। इसकी भी जांच की जाएगी।

नाबालिग आरोपी का फांसी पर लटका मिला शव

सूरजपुर पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई थी। इसी बीच 15 अक्टूबर की दोपहर अपचारी बालक का शव पीडि़ता के घर से कुछ ही दूरी पर जंगल में फांसी पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसने ही पीडि़ता से मारपीट कर शारीरिक संबंध (Gang rape rumor) बनाए थे।

Gang rape rumor: आईजी ने कहा- नहीं हुआ है गैंगरेप

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती पीडि़ता का डॉक्टरों ने मुलाहिजा किया। इसमें उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। सिर्फ शारीरिक संबंध (Gang rape rumor) बनाने की बात डॉक्टरों ने बताई। इस आधार पर आईजी ने बयान जारी कर कहा कि युवती के साथ गैंगरेप नहीं हुआ है।

Published on:
15 Oct 2024 07:27 pm
Also Read
View All
Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर