अंबिकापुर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Illegal coal mines: अवैध खदान से कोयला निकालने के दौरान हुआ हादसा, दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को लगी जानकारी, सुरंग बनाकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग निकालते हैं कोयला
2 min read
Illegal coal mines
Man dead body (Photo- Patrika)

लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम कटकोना और अमेरा खदान के सरहद पर कोयले की कई अवैध खदानें संचालित हैं। इनमें से एक खदान से अवैध कोयला खनन (Illegal coal mines) के दौरान एक ग्रामीण पर कोयले का बड़ा पत्थर आ गिरा। इसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। मामले का पता तब चला, जब शव से दुर्गंध आने लगा। ग्रामीण उस ओर पहुंचे तो कोयले के नीचे शव दबा पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शुक्रवार की सुबह घुनघुट्टा नदी किनारे से अजीब दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने जब जाकर देखा तो कोयले के बड़े पत्थर के नीचे ग्रामीण दबा हुआ था। घटना (Illegal coal mines) की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन के माध्यम से बड़े पत्थर को हटवा कर मृतक के शव को बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान जयप्रकाश पिता सुब्रन निवासी ग्राम लोसगी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन की भांति 22 अप्रैल की सुबह कोयला लेने खदान क्षेत्र गया हुआ था। कोयला खुदाई करने के दौरान ऊपर से पत्थर गिरने से ग्रामीण दब गया और मौके पर ही उसकी मौके पर ही मौत (Illegal coal mines) हो गई।

Man body buried under the coal (photo- Patrika)

दुर्गंध आने के बाद 24 अप्रैल को ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सुपुर्द किया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले (Illegal coal mines) की जांच में जुटी है।

Illegal coal mines: नदी किनारे बड़ी संख्या में अवैध सुरंग

अमेरा खदान से लगे घुनघुट्टा नदी के किनारे तस्करों द्वारा ग्रामीणों की मदद से बड़ी संख्या में अवैध सुरंग बनाकर कोयले का उत्खनन कर बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी (Illegal coal mines) की जा रही है। अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन अंकुश लगाने में विफल नजर आ रहा है।

अमेरा खदान क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन करने बाइकर्स की भीड़ लगी रहती है। प्रतिदिन सुबह 4 बजे से बड़ी संख्या में बाइकर्स अमेरा खदान की सीमा पर पहुंचते हैं और जूट बोरे में कोयला भरकर ईंट भ_ों में खपाते हैं।

Updated on:
25 Apr 2026 02:56 pm
Published on:
25 Apr 2026 02:56 pm
Also Read
View All
Ambikapur Ganpati Dham: हाथी पखना गणपति धाम में जयघोष के साथ हुई महाआरती, सीएम ने यहां के लिए स्वीकृत किए हैं 1 करोड़ रुपए

Ambikapur News: बेटी के पास नोएडा गई महिला, इधर घर में घुस गए 3 नाबालिग चोर, चोरी के बाद कमरों में किया टॉयलेट

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद