अंबिकापुर

बेटे को हो गई थी जेल, आधी रात को सास ने बहू के कमरे में झांका तो नजारा देख उड़ गए होश

दो दिन पूर्व ससुराल में विवाद होने पर रिपोर्ट के बाद पति को पुलिस ने भेज दिया था जेल
2 min read
Saw in room
Saw in room

अंबिकापुर. एक युवक का अपने ससुराल में किसी बात को लेकर रिश्तेदारों से विवाद हो गया था। ससुराल वालों ने इसकी शिकायत दरिमा थाने में कर दी। शिकायत पर दरिमा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

इधर पति के जेल जाने से दुखी पत्नी ने रात में ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर सास ने झांका तो नजारा देख उसके होश उड़ गए। पुलिस ने शनिवार को पंचनामा व पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


अंबिकापुर से लगे ग्राम परसापाली निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र उरांव दो दिन पूर्व दरिमा थानांतर्गत अपने ससुराल ग्राम टपरकेला गया था। वहां उसका किसी बात को लेकर ससुराल वालों से विवाद हो गया। ससुराल वालों ने इसकी शिकायत दरिमा थाने में कर दी। रिपोर्ट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर सुरेंद्र की पत्नी 28 वर्षीय मंगली अपने ससुराल में ही थी। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने बच्चे को लेकर कमरे में सोने चली गई। देर रात को अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मंगली की सास कमरे के पास पहुंची।

वह उसने दरवाजा खोलने बहू को आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसने खिड़की से कमरे में झांक कर देखा तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। बहू म्यार में रस्सी के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी। यह देख वह चिल्लाने लगी तो घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे।

इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से से उतारा और रात में ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा व पीएम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। आशंका जताई जा रही है कि पति के जेल चले जाने के कारण महिला परेशान थी, इसी कारण उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

Published on:
26 May 2018 07:58 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से