अंबिकापुर

खेलते-खेलते हुआ बड़ा हादसा, मासूम बेटी के पेट में घुस गई धारदार लकड़ी, डॉक्टर भी नहीं बचा पाए

गंभीर हालत में माता-पिता द्वारा शहर के प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा था इलाज, परिवार में पसर गया मातम
less than 1 minute read
dead body
Dead body

अंबिकापुर. 4 वर्ष की एक मासूम बालिका के पेट में खेलने के दौरान धारदार लकड़ी घुस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी के रोने की आवाज सुनकर माता-पिता वहां पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए।

रेफर किए जाने के पश्चात उसका इलाज अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर की है। बबलू तिर्की की 4 वर्षीय पुत्री गुनगुन शुक्रवार की शाम कुछ बच्चों के साथ घर में ही खेल रही थी। जिस जगह पर बच्चे खेल रहे थे वहीं पर एक धारदार लकड़ी रखी हुई थी।

खेलते-खेलते अचानक बालिका धारदार लकड़ी के ऊपर गिर गई। इससे लकड़ी उसके पेट में घुस गई। दर्द से वह रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिजन भागते हुये उसके पास आए। इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने अंबिकापुर रेफर कर दिया।

परिजनों द्वारा बच्ची को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। मासूम बेटी की मौत से परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मात पसरा हुआ है।

Updated on:
21 Oct 2018 08:03 pm
Published on:
21 Oct 2018 08:03 pm
Also Read
View All
Budhapahad Road: नक्सलियों का प्रशिक्षण केंद्र रहे बूढ़ापहाड़ तक बनेगी सडक़! छत्तीसगढ़ सरकार से NOC मांगने पहुंचे झारखंड के वित्तमंत्री

Bus Crushed Policemen: बस से कुचलकर बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत, अंबिकापुर के लुचकी घाट पर हादसा, पत्नी ने लगाया था फोन

Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई