अंबिकापुर

दोस्तों के साथ नहाने गया मासूम हांफता हुआ पहुंचा घर, पिता को बताई ये बात फिर टूट गईं सांसें

बेटे द्वारा कही गई बात सुनकर मां-बाप के उड़ गए होश, रो-रोकर हुआ बुरा हाल, घर व गांव में पसर गया मातम
2 min read
dead body
Dead body of innocent

अंबिकापुर. 6 साल का मासूम बालक अपने दोस्तों के साथ सोमवार को गांव से लगे नाले में नहाने गया था। यहां उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया। दर्द से कराह रहा बालक दौड़ता-भागता घर आया और माता-पिता से बात बताई। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए।

वे बेटे को लेकर अंबिकापुर के निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटे की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में भी मातम पसर गया।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थानांतर्गत ग्राम बदौली निवासी राकेश टोप्पो का 6 वर्षीय पुत्र किशन टोप्पो सोमवार की सुबह करीब 8 गांव के अपने दोस्तों के साथ नाले में नहाने गया था। नाला गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। किशन अपने दोस्तों के साथ नहा ही रहा था कि इसी बीच उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया।

किशन को किसी चीज के काटने का एहसास हुआ। फिर उसने तुरंत देखा तो सांप वहां से जा रहा था। उसने अन्य दोस्तों को ये बात बताई और सीधा भागता हुआ घर पहुंचा। बेटे को हांफता देख पिता ने पूछा तो उसने कहा कि उसे सांप ने डस लिया है। यह सुनकर वहां खड़े माता-पिता के होश उड़ गए। वे बेटे को गोद में लेकर रोने लगे।

इसके बाद वे उसे लेकर तत्काल अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया।


मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल
मासूम बेटे की मौत से मां-बाप को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वे बेटे का शव गोद में लेकर अस्पताल में काफी देर तक बिलखते रहे। वहीं जब बालक का शव गांव में पहुंचा तो अन्य परिजनों सहित गांव में भी मातम पसर गया।

Published on:
05 Jun 2018 05:43 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद