28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : शादीशुदा प्रेमिका को धोखे से बुलाकर की हत्या, फिर बाप-बेटे ने लाश के साथ की गिरी हुई हरकत

2 दिन से लापता थी महिला, महिला के दोनों बेटों ने की मां की पहचान, पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Jun 2018, 3:24 PM IST

Father-son arrested

Murder accused arrested

बलरामपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थानांतर्गत ग्राम कुर्लूडीह स्थित सूखे कुएं में रविवार की दोपहर मिट्टी से आधी दबी महिला की लाश एक ग्रामीण ने देखी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकलवाया। लाश की शिनाख्त उसके बेटों ने अपने मां के रूप में की। पूछताछ में पता चला कि गांव के ही एक युवक ने कॉल कर 2 जून को उसे मिलने बुलाया था। इसके बाद से वह लापता थी।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पिता के साथ मिलकर कुएं में लाश फेंकी और ऊपर से मिट्टी डाल दिया था। हत्या का कारण महिला व युवक के बीच 5 वर्षों का अवैध पे्रम संबंध बताया जा रहा है। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थानांतर्गत ग्राम कुर्लूडीह स्थित सूखे कुएं में मिट्टी से दबी महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही सनावल थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को यह बात बताई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी टीआर कोशिमा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला के निर्देशन में वाड्रफनगर, थाना प्रभारी सनावल, चौकी प्रभारी डिंडो व थाना प्रभारी त्रिकुंडा की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस रविवार की दोपहर मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकलवाया।

लाश की शिनाख्त कुर्लूडीह निवासी हीरामनी पति भगवान दास विश्वकर्मा 35 वर्ष के रूप में उसके दो नाबालिग बेटों संतोष व दिनेश द्वारा की गई। पुलिस की पूछताछ में मृतिका के बेटों ने बताया कि पड़ोस का ही जवाहिर उर्फ बबुआ पंडो 2 जून को मां से बात कर रहा था। उसने गांव के डेम के पास उसे मिलने बुलाया था।

इसके बाद दोपहर को मां निकल गई थी और घर वापस नहीं आई थी। इसके बाद पुलिस ने जवाहिर को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने महिला की पत्थर और टांगी से गर्दन पर वार कर हत्या की बात स्वीकार कर ली। लाश दफनाने में पिता की मदद लेने की भी बात उसने बताई।

इसके बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को धारा 302, 201, 34 के तहत गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। कार्रवाई में एसडीओपी वाड्रफनगर अविनाश सिंह ठाकुर, सनावल थाना प्रभारी शनिप रात्र, एएसआई शवमन कौशिक, प्रधान आरक्षक तरसियूस एक्का, आरक्षक राममूरत यादव, चौकी प्रभारी डिंडो एवं थाना प्रभारी त्रिकुंडा शामिल रहे।


5 वर्षों से था अवैध पे्रम संबंध
पुलिस की पूछताछ में आरोपी जवाहिर ने बताया कि उसका महिला के साथ पिछले 5 वर्षों से पे्रम संबंध था। उसने बताया कि वह उसके साथ रहना चाहती थी। उसने जब इनकार किया तो महिला घर में आकर बैठ जाती थी। वह थाने में रिपोर्ट लिखाने की भी धमकी देती थी। इसी से तंग आकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।


पिता की मदद से कुएं में दफनाया शव
आरोपी ने बताया कि घटना दिवस उसने महिला को गांव के खाराढोढ़ा नाला के पास मिलने बुलाया था। इसी बीच मौका देखकर उसने पीछे से उसके सिर पर दो बार पत्थर से मारा। जब वह बेहोश होकर गिरने लगी तो कुल्हाड़ी से दो बार में गर्दन काट दिया था। महिला की हत्या करने के बाद शाम 7 बजे अपने घर पहुंचा और पिता को ये बात बताई।

फिर वह पिता को लेकर घटनास्थल पहुंचा और महिला की लाश वहीं स्थित सूखे कुएं में डाल दी। इसके बाद वहीं पहले से पड़ी मिट्टी और बाद में खोदकर मिट्टी लाश पर इस मकसद से डाल दी कि कोई जान न पाए।