अंबिकापुर

Kidnap and beaten: स्कूटी में युवक का अपहरण कर 7 युवकों ने की बेदम पिटाई

Kidnap and beaten: शहर के अलग-अलग 3 जगहों पर ले जाकर युवक को जमकर पीटा, सूचना पर पहुंचे भाई ने अस्पताल में कराया भर्ती, 7 युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 2:15 PM IST
Kidnap and beaten

अंबिकापुर. Kidnap and beaten: घर लौट रहे एक युवक का स्कूटी सवार 4 युवकों ने अपहरण कर लिया और उसे संजय पार्क से लगे बांसबाड़ी में ले गए। यहां कार से 3 और युवक पहुंचे, फिर सभी ने मिलकर उसकी हाथ-मुक्के, बेल्ट व कड़े से बेदम पिटाई की। इसके बाद युवक को शिवधारी कॉलोनी व वाटर पार्क के पास खेत में ले जाकर भी बेदम पीटा। आरोपियों ने पिटाई करते समय उसका वीडियो (Kidnap and beaten) भी बना लिया है। मारपीट में युवक को काफी चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त के भाई की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।

अंबिकापुर के ब्रम्हरोड निवासी रूद्र सोनी शुक्रवार की शाम 7.30 बजे पैदल अपने घर से सत्तीपारा तरफ जा रहा था। जैसे ही वह दीवान तालाब के पास पहुंचा कि दो अलग-अलग स्कूटी से पहुंचे युवकों ने रूद्र का मुंह हाथ से दबाकर बंद कर दिया

और जबरन स्कूटी में बैठा कर सत्तीपारा से होते हुए सरगवां पैलेस के पास बांस बाड़ी में ले गए। वहां पर कार से 3 युवक और आए। इसके बाद सभी ने मिलकर रूद्र से गाली गलौज करते हुए बेल्ट, डंडा एवं कड़ा (Kidnap and beaten) से पीटा।

कॉलोनी व वाटर पार्क ले जाकर भी पीटा

बांसबाड़ी में पिटाई करने के बाद आरोपी युवक उसे एर्टिगा कार में बैठाकर शिवधारी कालोनी ले गए और वहां भी मारपीट की। इस दौरान उन्होंने मारपीट का वीडियो भी बनाया। इतने से भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो वहां से उसे वाटर पार्क के पास खेत में ले गए। इसके बाद वहां भी रूद्र को जमकर पीटा।

Kidnap and beaten: भाई को फोन पर किसी ने दी जानकारी

इस घटना की जानकारी रूद्र के भाई आदर्श को किसी ने फोन पर दी। इसके बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ वाटर पार्क के पास पहुंचा। इस दौरान मारपीट करने वाले युवक वहां से फरार हो चुके थे।

मारपीट में रूद्र के सिर, पीठ, पैर, गला, कंधा में काफी चोटें आई थीं। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बड़े भाई ने मामले (Kidnap and beaten) की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई।

इन 7 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

पीडि़त के भाई आदर्श की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों पर विभिन्न धाराओं (Kidnap and beaten) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों में चिनू पंडित, श्याम सोनी, नैतिक सिंह, अनिकेत गुप्ता, चांद, ओम पांडेय व आदर्श साहू शामिल हैं।

Updated on:
29 Oct 2024, 2:15 PM IST
Published on: