25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big fraud: भाई-बहन ने की धोखाधड़ी, कहा- हमें जमीन बेचना है, फिर 5.30 लाख लेकर दूसरे को कर दी बिक्री

Big fraud: धोखाधड़ी व ठगी के शिकार व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने भाई-बहन को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जमीन तो दूसरे को बेची ही, साथ ही रुपए भी नहीं लौटा रहे थे वापस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 17 Aug 2024, 8:55 PM IST

Big fraud

अंबिकापुर. Big fraud: जमीन बेचने के नाम पर 5.30 लाख रुपए धोखाधड़ी (Big fraud) करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल दाखिल कर दिया है। दरअसल जमीन बेचने की बात कहकर भाई-बहन ने एक व्यक्ति से 5.30 लाख रुपए लेकर एग्रीमेंट कर लिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे से ज्यादा पैसे लेकर उसे जमीन बेच दी थी। वहीं जिस व्यक्ति से रुपए लिए थे उसे वापस भी नहीं लौटा रहे (Big fraud) थे। इसकी रिपोर्ट उसने थाने में दर्ज कराई थी।

शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के रिंग रोड निवासी उमेश कुमार सोनी ने जमीन खरीदने के लिए सूरज दुबे व अनारकली पांडेय से बात की थी। दोनों भाई-बहन हैं। इनका स्वामित्व की सवा एकड़ जमीन (Big fraud) शहर से लगे नर्मदापारा, चिखलाडीह में है।

उक्त जमीन की बिक्री करने के लिए उमेश कुमार से बात हुई थी। उमेश सोनी ने 5.30 लाख रुपए देकर उक्त जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया था।

रुपए लेने के बाद भाई-बहन ने उक्त जमीन को दूसरे के हाथों अधिक रुपए लेकर बेच (Big fraud) दिया। इसके बाद उमेश सोनी से लिए हुए रुपए को भी भाई-बहन वापस नहीं लौटा रहे थे। परेशान होकर उसने 27 जुलाई को मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: Kolkata doctor rape-murder case: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: भरी बारिश में भी डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, हत्यारों को फांसी देने की मांग

भाई-बहन गए जेल (Big fraud)

मामले की जांच पश्चात गांधीनगर पुलिस ने आरोपी सूरज दुबे (56) निवासी नर्मदापारा थाना गांधीनगर व अनारकली पाण्डेय (60) निवासी कल्याणपुर जयनगर जिला सूरजपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 420, 34 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

यह भी पढ़ें: CG land fraud: 143 एकड़ शासकीय भूमि का फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज तैयार कर की खरीदी-बिक्री, कलेक्टर ने जांच में पाया सही

कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, रविन्द्र साहू, पंकज लकड़ा शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग