अंबिकापुर

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका

Kidnap and Murder in Surajpur: सूरजपुर जिले के ग्राम गोंदा के युवक का वाहन में अपहरण कर ले गए थे आरोपी, घरवाले पहुंचे तो घायल अवस्था में मिला था पड़ा हुआ, शरीर पर थे चोटों के निशान
2 min read
Kidnap and murder of young man
Kidnap and murder, (Photo source- ipleaders)

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत एक युवक की गुरुवार को बाइक व चारपहिया वाहन में सवार दर्जनभर युवकों ने अपहरण (Kidnapping) कर लिया। इस दौरान वह 3-4 दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसके बाद कुछ दूर ले जाकर डंडे व हाथ-मुक्के से उसकी बेदम पिटाई की। फिर बेहोशी की हालत में उसे सडक़ किनारे फेंक कर चले गए। परिजन जब खोजते हुए पहुंचे तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। फिर उसे गंभीर हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर मामला संबंधित थाने को भेज दिया है।

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोंदा निवासी हरिनंदन राजवाड़े (Kidnap and murder of young man) पिता स्व. रामप्रसाद राजवाड़े 36 वर्ष के घर 23 जुलाई की दोपहर अंबिकापुर से 2 दोस्त तुषार और राहुल घूमने गए थे। इस दौरान हरिनंदन उन्हें लेकर गांव के ही राजेंद्र प्रसाद के घर गया। इसके बाद चारों वहां शराब की पार्टी कर रहे थे। यह बात जब गांव के ही ललित को पता चली तो वह अपने 10-15 दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया।

इसके बाद गाली-गलौज करते हुए हरिनंदन को जबरन खींचते हुए चारपहिया वाहन में बैठाया और लेकर चले गए। यह बात राजेंद्र ने हरिनंदन के बड़े भाई बमभोला को बताई तो वह अन्य लोगों के साथ भाई को खोजने निकल पड़ा।

काफी खोजबीन के बाद हरिनंदन भैंसामुंडा से लगे ग्राम केवरा के चौक के पास सडक़ किनारे बेहोशी की हालत में मिला। उसके शरीर से खून बह रहा था तथा चोटों के कई निशान थे। उसे डंडे व अन्य चीजों से बेदम पीटा (Kidnap and brutally beaten) गया था।

Kidnap and beaten: अस्पताल में तोड़ दिया दम

मारपीट में गंभीर रूप से घायल हरिनंदन को उसके परिजन व दोस्त लेकर शाम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु की। इसी दौरान देर रात करीब 2 बजे उसकी मौत (Death in hospital) हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजन का बयान दर्ज किया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया।

जमीन विवाद को लेकर हत्या

बताया जा रहा है कि मृतक हरिनंदन का गांव के ही ललित से जमीन का विवाद (Murder in land dispute) चल रहा था। 15 दिन पूर्व भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच गुरुवार को जब यह बात ललित को पता चली कि हरिनंदन अपने दोस्तों के साथ राजेंद्र के घर बैठकर शराब पार्टी कर रहा है तो वह अपने साथ 10-15 युवकों को लेकर पहुंच गया और अपहरण कर ले गया था।

Updated on:
24 Jul 2026 06:02 pm
Published on:
24 Jul 2026 03:29 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: 3 दिन से गायब 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, आधे कपड़े गायब, खेत में घसीटे जाने के भी निशान

Surguja Police: पुलिस डॉग ‘कोका’ ने 2 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश, सबूत सूंघकर सीधे पहुंचा चोरों के घर, मिलेगा इनाम

Ambikapur News: एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य को हटाया, हॉस्टल अधीक्षिका को नोटिस, कलेक्टर से मिलने 100 छात्राएं पहुंची थीं पैदल

Minister Breakfast: मंत्री रामविचार नेताम को पत्नी ने परोसा देशी नाश्ता, कहा- पतिदेव बड़ा चाव से खाते हैं, स्वाद लेकर मंत्री बोले- वाह!- देखें Video

Ambikapur News: लुधियाना से लाया गया 17 वर्षीय युवराज, 2 ठेकेदार बेहोशी की हालत में छोडक़र फरार, हुई मौत